फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   जश्न के साथ 2018 का वेलकम

जश्न के साथ 2018 का वेलकम

Sun, 31 Dec 2017 11:32 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
जश्न के साथ 2018 का वेलकम
New Year's
मैनपुरी। नव वर्ष 2018 का जिले भर में गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। शाम से ही युवाओं ने परिजनों और दोस्तों के साथ नव वर्ष का जश्न मनाना शुरू कर दिया। जिलेभर में देर रात तक न्यू ईयर पार्टियों का दौर चलता रहा। 12 बजते ही शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन


युवाओं में नव वर्ष का उत्साह रविवार शाम से ही दिखाई दे रहा था। 31 दिसंबर को रविवार की छुट्टी होने के कारण यह मजा और भी दोगुना हो गया। कई लोगों ने लोगों ने अपने घरों में पार्टी का आयोजन किया तो कई होटल और रेस्टोरेंट पहुंचे। लड़कियों ने भी अपनी सहेलियों को देने के लिए बाजार से गिफ्ट खरीदे। युवा आदर्श मिश्रा ने बताया कि नए साल के एक दिन पहले छुट्टी मिलने से खूब मस्ती की।
विज्ञापन


पूरे दिन दोस्तों के साथ घूमने का मौका मिला। प्रदीप परिहार ने बताया कि दोपहर के वक्त दोस्तों के साथ मस्ती की। साथ ही हम सभी ने फिल्म भी देखी। उनका कहना है कि रविवार का अवकाश होने के कारण बेफिक्र होकर मस्ती की। रात 12 बजते ही सभी दोस्तों ने एक-दूसरे को गले मिलकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इसके बाद परिजनों से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed