फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   महाराष्ट्र में कई जगह हैं आश्रम, ठाट-बाट से रहता था भागवताचार्य

महाराष्ट्र में कई जगह हैं आश्रम, ठाट-बाट से रहता था भागवताचार्य

Thu, 28 Dec 2017 07:40 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 07:40 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र में कई जगह हैं आश्रम, ठाट-बाट से रहता था भागवताचार्य
आरोपी भागवताचार्य वासुदेव शास्त्री का आश्रम। - फोटो : अमर उजाला
मथुरा/वृंदावन। वृंदावन के मोतीझील क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर अपने कारनामों को अंजाम दे रहे भागवताचार्य वासुदेव शास्त्री ने महाराष्ट्र में बड़ा साम्राज्य स्थापित कर रखा था। कई जनपदों में तीन आश्रम और कई एकड़ जमीन आरोपी के कब्जे में बताई जा रही है ।
विज्ञापन


वृंदावन के मोतीझील में दो युवतियों के साथ दुष्कर्म के आरोपी वासुदेव शास्त्री ने लगभग तीन वर्ष पूर्व गांव में समारोह आयोजित कर विधिवत रूप से सन्यास ले लिया और अपने परिवार का त्याग कर दिया। इसके बाद उसने अपने साम्राज्य का विस्तार करना प्रारंभ किया। वासुदेव का बीड़ में एक आश्रम है। इसके अलावा लाहोरी में 17 एकड़ की जमीन और आश्रम है। वासुदेव के पास दो गाड़ियाें के अलावा कई दो पहिया वाहन भी बताए जा रहे हैं। लाहोरी में ही संत लालगिरी बाबा के आश्रम में चालाकी से वासुदेव शास्त्री मठाधीश बन बैठा। बीड़ में वासुदेव ने अपने आश्रम का नाम वृंदावन धाम रख लिया।
विज्ञापन


आश्रम से ही वह भागवत कथा की पढ़ाई के लिए युवतियों को अपने जाल में फंसाने लगा। युवतियों के परिवार के लोगों को वृंदावन के नाम पर भ्रमित कर उनकी बेटियों को वृंदावन लेकर आता था। अहमदनगर में भी आश्रम के लिए जमीन बताई गई है। महाराष्ट्र जाते ही संत के वेश में माला पहनकर गाड़ियाें से गांव में भ्रमण कर अपना रौब गांठता था। गांव निवासी विजय सालस्कर ने फोन पर बताया कि बुधवार की घटना के बाद से ही गांव में वासुदेव के खिलाफ भारी गुस्सा है। दो दिन पहले तक महाराष्ट्र में वासुदेव का संतों की तरह सम्मान था और लोग पुष्पवर्षा कर स्वागत करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी में होनी थी राम कथा
वृंदावन। भागवताचार्य वासुदेव शास्त्री की 17 जनवरी से बीड़ में ही राम कथा होनी थी। तीन माह पूर्व महाराष्ट्र गये वासुदेव शास्त्री को गांव के लोगों ने ढाई लाख रुपया भी एकत्रित कर कथा का एडवांस दिया। पुलिस ने वासुदेव के वृंदावन आश्रम से एटीएम कार्ड, पासबुक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने आरोपी के बैंक खातों को सीज करने की मांग की है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर युवतियों का मेडिकल कराया है। खुफिया विभाग ने भी शासन को रिपोर्ट भेजी है।


एक से शादी रचाने वाला था आरोपी
वृंदावन। महाराष्ट्र से अपने साथ वृंदावन लेकर आया दो युवतियों में से एक से भागवताचार्य विवाह रचाना चाहता था, लेकिन दूसरी युवती इसके लिए राजी न हुई और विवाद होने लगा। इसी विवाद में वासुदेव ने युवती की पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी, बस यहीं से मामला बिगड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed