{"_id":"5a3d3cd14f1c1b193e8ba435","slug":"201513962705-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख की सुपारी देकर कराई थी भाई ने भाई की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख की सुपारी देकर कराई थी भाई ने भाई की हत्या
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
axe
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। पत्नी से अवैध संबंध और खुद के साथ होने वाली मारपीट से तंग होकर एक लाख रुपये की सुपारी देकर भाई अजय की हत्या कराई थी। अलीगंज पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से कुल्हाड़ी बरामद की है। जबकि तीसरा आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है।
थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव पलरा में हुए अजय हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि अजय की हत्या उसके भाई मोहनलाल ने ही एक लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी। थाना प्रभारी अलीगंज ने बताया कि मृतक के भाभी के साथ संबंध हो गए थे। इसे लेकर मोहनलाल काफी आहत था। इतना ही नहीं उसकी पत्नी और भाई दोनों उसे मिलकर पीटते थे।
इसे लेकर उसने गांव के ही सौरव, जसवीर के साथ मिलकर भाई की हत्या कराने के लिए योजना बनाई थी। हत्या करने के लिए उसने एक लाख रुपये की सुपारी भी दी थी। हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि 15 दिसंबर को मृतक शौच करने के बाद सड़क पर चढ़ा ही था। उसी समय उस पर कुल्हाड़ी से पीछे से प्रहार कर दिया था। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं पुलिस ने मोहनलाल और सौरव को गिरफ्तार करने के साथ ही घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की है।