{"_id":"5a354f394f1c1b9f678c1add","slug":"201513443129-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की खरीद बढ़ाने को दौड़ा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की खरीद बढ़ाने को दौड़ा प्रशासन
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
सोरों
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले में धान खरीद की रफ्तार बढ़ाने के लिए खाद्य एवं विपणन विभाग जुट गया है। जिले के गांवों मेें चौपाल लगाकर किसानों को धान बिक्री के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बागवाला स्थित धान खरीद केंद्र पर चौपाल लगाकर किसानों को जागरूक किया।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा ने कहा कि सरकार किसानों को धान बेचने पर अधिकतम समर्थन मूल्य दे रही है। इसके साथ ही किसानों को धान लाने और छनाई का अलग से भुगतान किया जा रहा है। धान बिक्री के बाद भुगतान भी सीधे किसान के खाते में पहुंच रहा है। इसलिए किसान भ्रमित नहीं होकर सीधे खरीद केंद्रों पर ही धान की बिक्री करें।
उन्होंने केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए कि धान बेचने आने वाले किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। किसान समस्या की स्थिति में सीधे कार्यालय से शिकायत करें। इसके बाद गांव बावसा, अचलपुर में भी किसानों को जागरूक किया गया।