{"_id":"5a2ecd3a4f1c1bc1678c1053","slug":"201513016634-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलहाल टल गया जयगुरुदेव आश्रम की जमीन पर फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिलहाल टल गया जयगुरुदेव आश्रम की जमीन पर फैसला
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर जयगुरुदेव आश्रम के एक प्लाट में अतिरिक्त जमीन को लेकर होने वाला फैसला फिलहाल टल गया है। इस पर फैसले के लिए डीएम ने सोमवार को सभी पक्षों को बुलाया था, लेकिन पिता के निधन के कारण यह बैठक टल गई।
दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थापित जयगुरुदेव पेट्रोलपंप के निकट गाटा संख्या 30 की नापजोख पिछले सप्ताह एडीएम कानून व्यवस्था रमेश चंद्र और एडीएम वित्त रवींद्रकुमार के नेतृत्व में राजस्व और चकबंदी विभाग की सर्वे टीम द्वारा कराई गई थी। इसमें गाटा संख्या 30 के कुल क्षेत्रफल 3.88 एकड़ में से जयगुरुदेव आश्रम का कब्जा 40 वर्ग मीटर अधिक पाया था। हालांकि कुल क्षेत्रफल पर जयगुरुदेव और यूपीएसआईडीसी का बराबर स्वामित्व है।
सर्वे में सामने आई अतिरिक्त जमीन को अब यूपीएसआईडीसी को सौंपा जाना था। इसके लिए डीएम ने सोमवार को दोपहर तीन बजे कलक्ट्रेट में बैठक बुलाई थी। इसमें एडीएम कानून व्यवस्था, एडीएम वित्त सहित यूपीएसआईडीसी और जयगुरुदेव संस्था से पदाधिकारियों को शामिल होना था लेकिन, डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी के पिता मलप्पा बंगारी की निधन हो जाने के कारण यह बैठक टाल दी गई।