फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   देशभक्ति-राम भक्ति का दिखा संगम

देशभक्ति-राम भक्ति का दिखा संगम

Fri, 24 Nov 2017 10:52 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
देशभक्ति-राम भक्ति का दिखा संगम
देशभक्ति-राम भक्ति का दिखा संगम - फोटो : अमर उजाला
एटा। भारत मां की जयघोष के साथ भाषण का शुभारंभ और जयश्री राम से भाषण का समापन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की चुनावी जनसभा में शुक्रवार को देशभक्ति के साथ रामभक्ति की झलक नजर आई। प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने राम का नाम लेकर जनता के मन को टटोलना चाहा और सीमा सुरक्षा के मुद्दे का जिक्र कर जनता के मूड को भांपने की कोशिश की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाषण के दौरान कई बार भारत मां की जय, हिंदुस्तान और जय श्री राम जैसे शब्द और नारों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


केंद्र और प्रदेश में सत्ता पर काबिज भाजपा पूरी तरह से निकाय चुनाव को लेकर जुटी है। प्रदेश स्तरीय नेता जनसभाओं के माध्यम से जनता के बीच पहुंचकर जमीन तैयार कर रहे हैं। शुक्रवार को एटा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र और प्रदेश सरकार की विकास की योजनाएं गिनाते हुए भाजपा के पुराने मुद्दों को भी पकड़ा। उन्होंने भारत माता के जयघोष के साथ भाषण शुरू किया और सबसे पहले जमीनी मुद्दों को छुआ। इस मौके पर उन्होंने आंतरिक सुरक्षा और सीमा सुरक्षा का जिक्र करते हुए जनता के दिल में जगह बनाने की कोशिश की। बेहतर नगरीय जीवन देने का वादा कर जयश्रीराम का जयघोष दोहराया। अपने 17 मिनट के भाषण में कई बार प्रदेश अध्यक्ष ने हिंदुस्तान शब्द का इस्तेमाल कर हिंदुत्व के मुद्दे को भी टटोला। सही मायनों में देखा जाए तो भाजपा जिस तेजी से चुनावी वैतरणी को धार देने में जुटी है, उसका काफी फायदा पार्टी को मिलने की उम्मीद की जा सकती है। जिले में चुनावी दौर में भाजपा ने किसी प्रदेश स्तरीय नेता को बुलाकर जनसभा की है। ऐसे में साफ है कि पार्टी पूरी मुस्तैदी के साथ भगवा माहौल बनाने की तैयारी में है।
विज्ञापन


पुराने नेताओं को दिया सम्मान
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाषण के दौरान पूर्व विधायक गेंदालाल गुप्ता के क्रांतिकारी रवैये का जिक्र करते हुए सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक गेंदालाल गुप्ता ने विपरीत परिस्थितियों में पार्टी के लिए आताताइयोें से लोहा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह नेताआें को दिलाई सदस्यता
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने छह नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर कांग्रेस के पदमचंद्र जैन, शेखर दीक्षित, भोले मिश्रा, रवींद्र बघेल और बसपा के विनीत भारद्वाज और संजय उपाध्याय को भाजपा में शामिल करते हुए सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed