{"_id":"5a0da61e4f1c1bec538bd885","slug":"201510843934-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक्शन पर लावारिस बैग से मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंक्शन पर लावारिस बैग से मच गया हड़कंप
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर स्टील की बेंच पर रखे लावारिस बैग से हड़कंप मच गया। बैग के संबंध में कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। बाद में बैग को जीआरपी ने बरामद कर लिया। बैग में खिलौने भरे थे।
दोपहर 12:30 बजे नई दिल्ली से झांसी जा रही ताज एक्सप्रेस मथुरा जंक्शन पर रुकी। एक यात्री पानी पीने के लिए उतरा और बैग को निकट की बेंच पर रख दिया और पानी की बोतल निकालकर पानी भरने लगा, तभी ट्रेन चल दी। जल्दी में यात्री का बैग छूट गया। लावारिस बैग देखकर यात्रियों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर जीआरपी प्रभारी गौरव सक्सेना पहुंच गए और बैग को कब्जे में ले लिया। खोल कर देखा तो उसमें खिलौने भरे थे।
बैग में मिले कागजात में लिखे फोन नंबर के आधार पर जीआरपी ने विकास शिवहरे निवासी लश्कर ग्वालियर को फोन कर सूचना दी। विकास आगरा से वापस मथुरा जंक्शन आए और बैग लेकर चले गए।