{"_id":"5a01e7aa4f1c1b70548bb7df","slug":"201510074282-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शालिनी गुप्ता लड़ेंगी भाजपा की टिकट पर चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शालिनी गुप्ता लड़ेंगी भाजपा की टिकट पर चुनाव
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
एटा नगर की भाजपा प्रत्याशी शालनी गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। लंबे इंतजार के बाद मंगलवार सुबह भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची फाइनल कर दी। पार्टी ने चुनाव में एटा नगर पालिका सीट से पूर्व जिलाध्यक्ष की पुत्रवधू को प्रत्याशी बनाया है। वहीं अलीगंज में पूर्व विधायक के पुत्र को टिकट दिया है। साथ ही पार्टी ने नगर पंचायतों में भी पुराने प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है।
मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के नामों का एलान किया। इसमें एटा नगर पालिका सीट से शालिनी गुप्ता को टिकट दी गई है। शालिनी जिले के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता के पुत्र रवि प्रकाश गुप्ता की पत्नी हैं। वहीं जलेसर नगर पालिका में नगर अध्यक्ष विकास मित्तल को प्रत्याशी बनाया है। मारहरा नगर पालिका में मंडल महामंत्री गौरव गुप्ता को टिकट दी गई है। वहीं अलीगंज नगर पालिका से पूर्व विधायक गेंदालाल गुप्ता के पुत्र बृजेश गुप्ता राजू को प्रत्याशी घोषित किया गया।
नगर पंचायतों में पार्टियों ने दो सीटों पर पुराने प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है। जैथरा में विजेंद्र सिंह चौहान को टिकट दी गई है। बिजेंद्र सिंह चौहान की पत्नी ऊषा चौहान निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष रही हैं। राजा का रामपुर में भी पूर्व चेयरमैन रहे महावीर सिंह राठौर को टिकट दी गई है। सकीट में मुकेश चंद्र जैन को टिकट दी गई है।
विज्ञापन
अवागढ़ में भी नए चेहरे के रूप में पार्टी सुधीर वंशी वाले को सामने लाई है। साथ ही निधौलीकलां में देव लाल वर्मा को टिकट दी गई है। भाजपा की सूची आने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। वहीं अब बसपा और कांग्रेस को प्रत्याशी की घोषणा करना बाकी है। वार्ड स्तरों पर भी सूची जारी हो गई है। भाजपा के मीडिया प्रभारी विक्रांत माधौरिया ने बताया कि प्रत्याशी जिलाध्यक्ष आवास से चुनाव चिन्ह लेकर 10 नवंबर से पहले नामांकन करें।