{"_id":"5a01e6d34f1c1bdb538bb8c1","slug":"201510074067-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 डायल पुलिसकर्मियों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 डायल पुलिसकर्मियों से मारपीट
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
यूपी 100
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। झगडे़ की सूचना पर इस्लाम नगर पहुंची यूपी 100 डायल पुलिस कर्मियों के साथ आरोपियों ने मारपीट कर उनका सीयूजी मोबाइल तोड़ दिया। पीआरवी पुलिस ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
शहर में पीआरवी 1946 पर आरक्षी ऋषिपाल और भंवरपाल की ड्यूटी थी। शहर के मोहल्ला इस्लाम नगर में दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंच गई और झगड़े को शांत कराने लगी। तभी सारिक निवासी इस्लाम नगर ने अन्य लोगों के साथ मिलकर पुलिस कर्मियों को पकड़ लिया और गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी।
बेखौफ आरोपियों ने पीआरवी गाड़ी पर मौजूद सरकारी मोबाइल को भी तोड़ दिया। आरोपी मारपीट और तोड़फोड़ करने के बाद भाग खड़े हुए। इधर, यूपी 100 डायल ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सारिक को हिरासत में ले लिया। मामले में आरक्षी ऋषिपाल ने कोतवाली नगर में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।