फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दुष्कर्म पीड़िता के डीएनए की जांच भी कराई

दुष्कर्म पीड़िता के डीएनए की जांच भी कराई

Sat, 04 Nov 2017 08:53 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 08:53 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता के डीएनए की जांच भी कराई
डेमो फोटो
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन की एक कालोनी में रूसी युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। उसके डीएनए की जांच भी कराई गई है। पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। इसके साथ ही आरोपी बैंक मैनेजर का भी डीएनए कराए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन


फेसबुक के जरिए प्यार के जाल में फंसाकर रूसी युवती को 22 सितंबर को भारत बुलाकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने यूको बैंक के शाखा प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता का आंतरिक और बाहरी चिकित्सीय परीक्षण कराने के साथ ही उसका डीएनए परीक्षण भी कराया है। इधर, पुलिस आरोपी बैंक मैनेजर का भी डीएनए जांच कराए जाने की तैयारी में है। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद सही तथ्य सामने आएंगे। बताया कि सोमवार को पीड़िता के कोर्ट में 164 के कलमबद्ध बयान कराए जाएंगे और आरोपी बैंक मैनेजर मोहन प्रसाद सिंह को पेश किया जाएगा। इधर, घटना को लेकर वृंदावन में रह रहे विदेशी भक्तों में खासी नाराजगी है। विदेशी भक्तों ने वृंदावन आने वाले विदेशी नागरिकों की मदद और उनकी सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन


पुलिस लेगी आईटी सेल की मदद
वृंदावन। रूसी युवती को फेसबुक और वाट्सएप के जरिए फंसाने की तह तक पहुंचने के लिए वृंदावन पुलिस आईटी सेल की मदद लेगी। मामला विदेशी युवती से जुड़ा होने के कारण पुलिस गंभीर हो गई है। पुलिस आरोपी बैंक मैनेजर की ओर से युवती को भेजे गए संदेशों और उनके बीच हुई वार्ता को जांच में सुबूत बनाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed