फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   19 हजार की आबादी वाले वार्ड में 17 हजार वोटर

19 हजार की आबादी वाले वार्ड में 17 हजार वोटर

Thu, 02 Nov 2017 08:04 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
19 हजार की आबादी वाले वार्ड में 17 हजार वोटर
डैमो - फोटो : demo pic
मथुरा। वोटर लिस्ट में बड़ा गोलमाल सामने आ रहा है। 19 हजार की आबादी वाले वार्ड में 17 हजार मतदाता हैं। कई वार्ड ऐसे भी हैं जहां 20 हजार की आबादी है और 18 हजार वोटर हैं। जबकि कई वार्ड के मोहल्ले वोटर लिस्ट से गायब हैं।
विज्ञापन


मथुरा-वृंदावन नगर निगम में 70 वार्ड हैं। पहली दफा मेयर का चुनाव होने जा रहा है। नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और मतदान 26 अक्तूबर को होगा। लेकिन मतदाता सूची ही अभी तक दुरुस्त नहीं हो पाई है। मोहल्ले के मोहल्ले मतदाता सूची से गायब हैं। लाखों लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब हैं। वार्ड 58 में मैनागढ़, बाढ़पुरा कालोनी गायब हो गए हैं। वार्ड 15 में अशोक बिहार, डांड्रा, बाढपुरा, रैगड मोहल्ला ही गायब हैं। इसके विपरीत वार्ड 22 में करीब पांच हजार मतदाता बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


वार्ड 22 की आबादी 19 हजार है जबकि मतदाताओं की संख्या 17 हजार है। आबादी और मतदाताओं की संख्या का यह मामूली अंतर केवल इसी वार्ड में नहीं है बल्कि कई वार्ड की स्थिति यही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाता सूची को लेकर जो शिकायत आ रही हैं, उनका समय रहते निस्तारण करा दिया जाएगा। इसे लेकर प्रयास भी शुरू कर दिए गए हैं।
अरविंद मलप्पा बंगारी, डीएम, मथुरा

चस्पा की गई मतदाता सूची
मथुरा। उपजिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार की सूचनानुसार नगर निगम की मतदाता सूची गुरुवार को चस्पा कर दी गई है। यह सूची मतदाता केंद्रों के साथ तहसील और निगम कार्यालय पर देखी जा सकती है। इस सूची में किसी भी शिकायत और उसके निस्तारण के लिए सदर तहसील में हेल्प डेस्क स्थापित की है। शिकायत के बाद सूची में संशोधन की प्रक्रिया तत्काल अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed