फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   किसानों को बांटा गया ऋणमाफी का प्रमाणपत्र

किसानों को बांटा गया ऋणमाफी का प्रमाणपत्र

Thu, 26 Oct 2017 11:32 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
किसानों को बांटा गया ऋणमाफी का प्रमाणपत्र
‌क‌िसान को ‌‌प्रमाणपत्र देते ‌व‌िधायक - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
मैनपुरी/भोगांव/घिरोर/करहल/। गुरुवार को जिलेभर में ऋण मोचन योजना के तहत तृतीय चरण के पात्र किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके लिए सभी तहसील स्तरों पर शिविर लगाकर किसानों को इस योजना का लाभ दिया गया।


मैनपुरी में किसानों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। तहसील परिसर में लगे शिविर में 1007 किसानों को बुलाया गया था। इसमें से केवल 700 किसानों को ही प्रमाण पत्रों का वितरण हो सका। जिला कृषि अधिकारी गगनदीप सिंह ने बताया कि जिन किसानों को प्रमाण पत्र नहीं मिल सके हैं। वह बैंक से जाकर प्रमाण पत्रों को ले सकते हैं। उनके प्रमाण पत्र संबंधित बैंकों में जमा करा दिए जाएंगे। इस मौके पर भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, पूर्व विधायक अशोक चौहान, एसडीएम सदर अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



भोगांव में भी किसानों को प्रमाण पत्र बांटे गए। इस दौरान शिविर में 2000 किसानों को बुलाया गया था, लेकिन सिर्फ दो सौ किसान आने के कारण प्रमाण पत्र वितरण का कार्य पूरा नहीं हो सका। कैंप में 1800 किसान प्रमाण पत्र नहीं ले सके। इस मौके पर नायब तहसीलदार अनिल कुमार, रजिस्ट्रार कानूनगो अबधेश कुमार, वीरेंद्र वर्मा, रामस्वरूप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



घिरोर में 1910 किसानों को प्रमाण पत्र बांटे गए। घिरोर तहसील के लिए 11 करोड़ 65 लाख रुपए धनराशि आवंटित की गई। करहल में सचिव शंभूनाथ नेे गुरुवार को ऋण मोचन योजना के लाभार्थियों को कर्ज माफी प्रमाण पत्र वितरित किए। कुल 944 किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र दिए गए।



उन्होंने कहा कि सरकार की इस ऋण मोचन योजना से लघु एवं सीमांत कृषकों को राहत मिली है। जो भी किसान इस योजना के दायरे में आते हैं। उन्हें इसका लाभ अवश्य मिलेगा। इस मौके पर उप जिलाधिकारी महेश प्रकाश गुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed