फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   महिला को मारपीट कर कपड़े फाड़े, कुंडल छीने

महिला को मारपीट कर कपड़े फाड़े, कुंडल छीने

Fri, 13 Oct 2017 08:34 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
महिला को मारपीट कर कपड़े फाड़े, कुंडल छीने
डेमो इमेज - फोटो : demo
नौहझील(मथुरा)। नौहझील के गांव सामांतागढ़ी में पड़ोसी युवकों ने घर में घुसकर महिला से मारपीट की और कुंडल छीन लिए। इसके बाद उसके कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़िता की सूचना पर पुलिस तो पहुंची पर मुकद्दमा दर्ज नहीं किया, उल्टा महिला के किसान पति को शांति भाग में जेल भेज दिया। थाना नौहझील के एक गांव में किसान परिवार रहता है। सात अक्तूबर को वह खेत पर गया था। घर में पत्नी अकेली थी। पड़ोस के दो युवकों ने घर में घुसकर महिला से मारपीट करते हुए कुंडल छीने। इसके बाद महिला के कपड़े फाड़ कर भाग गए। पीड़िता ने थाना नौहझील पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसकी डाक्टरी तो करा ली पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मामला उच्चाधिकारियों तक जाने से पहले नौहझील पुलिस ने अपने को फंसते देख आनन-फानन में शुक्रवार को पीड़िता के पति और आरोपी को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस के अमरकांत और पप्पू ने घटना को अंजाम दिया, फिर भी पुलिस ने उनके पति को शांतिभंग में जेल भेज दिया। महिला का कहना है कि वह शनिवार को उच्चाधिकारियों को पूरा मामला बताएगी। सीओ मांट राकेश कुमार का कहना है कि पीड़िता के आरोपों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed