{"_id":"59b18aa54f1c1be27f8b4bdf","slug":"201504807589-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसेंजर बंद, रेलवे को रोजाना एक लाख रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसेंजर बंद, रेलवे को रोजाना एक लाख रुपये का नुकसान
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले से होकर गुजरने वाली तीन पैसेंजर ट्रेनें बंद होने से यात्री परेशान हो रहे हैं। यात्रियों को आने जाने के लिए बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। ट्रेनें बंद होने से रेलवे को रोजाना एक लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। फिलहाल में 15 सितंबर तक ट्रेनों का आवागमन बंद कर दिया गया है।
जिले से होकर रोजाना शिकोहाबाद से फर्रुखाबाद तथा फर्रुखाबाद से शिकोहाबाद तक सुबह और शाम को गुजरती हैं। जिले की सीमा में कोसमा, टिंडौली, मैनपुरी, कचहरी, भोगांव, तखरऊ, मोटा स्टेशन आते हैं। इन स्टेशनों से रोजाना हजारों की संख्या में यात्री शिकोहाबाद और फर्रुखाबाद तक के लिए जाते हैं।
सभी स्टेशनों पर पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव होने से यात्री टिकट खरीदते हैं। इस रुट पर ट्रेनों का संचालन बंद होने से रेलवे को एक लाख रुपये रोजाना का नुकसान हो रहा है। इटावा जाने वाली ट्रेन का संचालन बंद होने से विभाग को रोजाना एक हजार रुपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
इस रूट पर रोजाना 78-80 टिकटों की बिक्री होती है। इनसे विभाग को लगभग एक हजार रुपये की आय होती है। जो ट्रेन का संचालन बंद होने से प्रभावित हुयी है।
यात्रियों को अब हो रही परेशानी
मैनपुरी से शिकोहाबाद, मैनपुरी से फर्रुखाबाद तथा मैनपुरी से इटावा रूट की पैसेंजर ट्रेनें बंद होने की यात्रियों को अभी तक जानकारी ही नहीं हो सकी है। वहीं, ट्रेनों का संचालन पांच सितंबर की रात से बंद कर दिया गया है। लोग यात्रा करने के लिए स्टेशन पहुंचते हैं, तब उनको पता चलता है।
ट्रेनों का संचालन बंद होने से बसों में यात्रा करना लोगों की मजबूरी बन चुका है। गुरुवार को शिकोहाबाद जाने के लिए स्टेशन पहुंचे रामचंद्र प्रकाश का कहना था शिकोहाबाद जाने के लिए स्टेशन आए तब उनको पता चला ट्रेन नहीं आएगी। उनको अब अधिक किराया देकर जाना पड़ेगा।
ट्रेन बंद होने का नोटिस चस्पा होना चाहिए। फर्रुखाबाद जाने के लिए स्टेशन पहुंचे बिजेंद्र का कहना था उनको एक रिश्तेदार की मौत पर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए फर्रुखाबाद जाना है। एक घंटा तक इंतजार करने के बाद उनको चला कि ट्रेन बंद कर दी गई है।
स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से 15 सितंबर तक संचालन बंद होने की जानकारी दी गयी है। जिसे यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर चस्पा करा दिया गया है।
,