{"_id":"59948d4c4f1c1bb6048b4660","slug":"201502907724-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से जिले में मनाया गया स्वाधीनता दिवस, शहीदों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से जिले में मनाया गया स्वाधीनता दिवस, शहीदों को किया नमन
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। देश का 71वां स्वतंत्रा दिवस मंगलवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। सभी सरकारी, अर्धसरकारी दफ्तरों, शैक्षिक संस्थानों, निजी प्रतिष्ठानों, पार्टी कार्यालयों पर शान से तिरंगा फहराया गया। स्कूलों में प्रभातफेरी निकाली गई। रंगारंग कार्यक्रम हुए। लोगों ने देश की अखंडता, राष्ट्र के विकास का संकल्प लिया। वहीं नि:शक्तजनों को फल वितरण भी किया गया। सुबह से शुरू हुआ कार्यक्रमों का सिलसिला अपराह्न तक चलता रहा। इस दौरान विभिन्न कार्यालयों में पौधरोपण भी किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह स्टेडियम पर क्रासकंट्री दौड़ से हुई। इसके बाद दिनभर स्कूलों, जिला अस्पताल व विभिन्न कार्यालयों में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिला महिला अस्पताल में सीएमएस डॉ हरीदत्त नेमी ने मरीजों को फलों का वितरण किया।
इस दौरान स्वच्छता अभियान के 108 और 102 एंबुलेंस सीएमओ कार्यालय परिसर से विभिन्न गांवों में जाकर स्वच्छता अभियान के लिए रवाना की गईं। मौके पर जिला समन्वयक पवन द्विवेदी मौजूद रहे। वहीं भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखा मैनपुरी में वरिष्ठ शाखा प्रंधक अनुज कुमार सक्सेना ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
सहायक शाखा प्रबंधक विवेक दुबे ने अभिकर्ताओं को तिरंगा पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया। मूंगफली शोध केंद्र पर विभागाध्यक्ष डॉ शौकत अली ने ध्वजारोहण किया। केंद्र प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
शासन के निर्देश पर पहली बार जिले के 23 मदरसों में झंडारोहण और राष्ट्रगान की वीडियोग्राफी की गई। इस दौरान मदरसा संचालकों का कहना था कि शासन ने निर्देश तो जारी कर दिए, लेकिन इसके लिए अलग से धनराशि की व्यवस्था नहीं की। जबकि एक रिकार्डिंग की सीडी बनवाने में 600 रुपये तक का खर्चा आता है।