{"_id":"597f69c14f1c1bd1738b461f","slug":"201501522369-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से लापता वृद्ध की हत्या कर शव फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से लापता वृद्ध की हत्या कर शव फेंका
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। तीन दिन से लापता वृद्ध नेकसेलाल की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को नदी में फेंक दिया गया। आरोपियों ने पहचान मिटाने के लिए उनके चेहरे पर कोई ज्वलनशील पदार्थ भी डाला। नदी से शव बरामद होने पर पहुंची नया गांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना नयागांव क्षेत्र के गांव अकबरपुर केसोराय निवासी नेकसेलाल (70) पुत्र जयलाल का जनपद मैनपुरी थाना बिछवां क्षेत्र के बरुआ घाट पर खेत है। खेत पर बने नलकूप की कोठरी में वह रहते थे। तीन दिन पहले वृद्ध कोठरी से संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका। सोमवार दोपहर बाद नदी में किनारे पर शव पड़ा देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। मृत वृद्ध के गले में कपड़े से फंदा लगा था। पुलिस वृद्ध की गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात मान रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहचान छिपाने के लिए वृद्ध के चेहरे पर आरोपियों ने ज्वलनशील पदार्थ भी डाला। नयागांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की रिपोर्ट मृतक के परिवारीजनों ने ने थाना नयागांव में डा. फतेह मोहम्मद निवासी सराय अगहत सहित तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। परिवारीजनों ने बताया कि आरोपियों की मृतक की जमीन की रंजिश चल रही थी।
------
नहीं आई मैनपुरी पुलिस
एटा। वृद्ध नेकसेलाल का शव जिस स्थान पर मिला, वह मैनपुरी जिले के बिछवां थाना क्षेत्र में आता है। नयागांव पुलिस ने घटना की जानकारी वहां की पुलिस को दी थी लेकिन मैनपुरी जिले की पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस पर नयागांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मैनपुरी के ध्यानार्थ
विज्ञापन
नया गांव पुलिस सुन लेती तो बच जाती नेकसेलाल की जान
एटा। मौत के घाट उतारे गए वृद्ध नेकसेलाल के गांव पहुुंच हत्यारोपियों ने जमीन खाली नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी मिलने के बाद नेकसे ने पुलिस से हत्या की आशंका जताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके चलते बेखौफ हत्यारोपियों ने नेकसे की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया। अब थाना पुलिस ऐसी कोई शिकायत मिलने की बात से इनकार कर रही है।
थाना नयागांव क्षेत्र के अकबरपुर केसोराय निवासी वृद्ध नेकसेेलाल की हत्या करने के लिए हत्यारोपी काफी दिनों से सक्रिय थे। ग्रामीणों और परिवारीजनों ने बताया कि जिस जमीन का मृतक ने बैनामा कराया है। उस जमीन पर हत्यारोपी कब्जा करने का कई बार प्रयास कर चुके है। लेकिन कब्जा करने में कामयाब नहीं हुए। आरापे है कि इसी से परेशान हत्यारोपियों ने तीन दिन पहले गांव पहुंच कर नेकसेलाल को जमीन से कब्जा नहीं हटाने पर जान से हाथ धो बैठने की धमकी दी थी। परिवारीजनाें की माने तो धमकी मिलने के बाद नेकसेलाल ने नया गांव थाना पहुंच कर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी, लेकिन थाना पुलिस ने नेकसेलाल की शिकायत को हवा में उड़ा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि पुलिस वक्त रहते हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई करती तो बेखौफ दबंग नेकसे की हत्या को अंजाम नहीं दे पाते। नयागंव थाना प्रभारी जयसिंह परिहार ने बताया कि धमकी मिलने वाली शिकायत थाने पर कोई दर्ज नहीं है।