{"_id":"59592e684f1c1b626e8b49fa","slug":"201499016808-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्द्धविक्षिप्त को बाइक से बांधकर पचास मीटर तक घसीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्द्धविक्षिप्त को बाइक से बांधकर पचास मीटर तक घसीटा
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
प्रताड़ित बालक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम उखरेंड़ में एक दबंग ने मानसिक रूप से कमजोर युवक के साथ अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी। मंदिर पर लगे पौधे के पत्ते तोड़ने पर युवक को बाइक से बांधकर घसीटा। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्राम उखरेंड़ निवासी अनार सिंह का कहना है कि उनका मानसिक रूप से कमजोर पुत्र गोपी गांव के मंदिर में घूम रहा था। इस समय यहां गांव का ही दबंग व्यक्ति भी बैठा था। गोपी ने मंदिर के पौधे से एक पत्ता तोड़ लिया तो दबंग ने उसे अपशब्द कहते हुए मारना शुरू कर दिया। इसके बाद दबंग ने गोपी को अपनी बाइक के पीछे रस्सी से बांध लिया और और लगभग 50 मीटर तक उसे घसीटता हुआ ले गया। गोपी दर्द से चीखता रहा फिर भी उसे रहम नहीं आया। इससे गोपी की पीठ बुरी तरह से छिल गयी। कुछ ग्रामीणों और परिवारीजनों के विरोध पर दबंग ने रस्सी खोल दी और चला गया। मौके पर पहुंची यूपी 100 की गाड़ी अनार सिंह और उसके घायल पुत्र को लेकर सिरसागंज अस्पताल पहुंची। यहां डाक्टरों ने उसकी पट्टी की। अनार सिंह ने इस मामले की कोई तहरीर थाने में नहीं दी है।
मामला को तूल दे रहे हैं कुछ लोग
सिरसागंज। थानाध्यक्ष सिरसागंज ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही चौकी की पुलिस मौके पर गयी थी। मंदिर में ताला और पत्थर टूटने को लेकर विवाद था। मानसिक रूप से कमजोर गोपी आती-जाती बाइकों को पकड़ने का प्रयास करता है। इसी प्रयास में वह घायल हुआ है। उसके परिवारीजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। कहा कि कुछ लोग बेवजह मामले को तूल दे रहे हैं।