फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रथ पर निकले भगवान मुनिसुव्रतनाथ और महावीर

रथ पर निकले भगवान मुनिसुव्रतनाथ और महावीर

Fri, 30 Jun 2017 12:32 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
रथ पर निकले भगवान मुनिसुव्रतनाथ और महावीर
घटयात्रा में नृत्य करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। सुहागनगर में नवनिर्मित मुनिसुव्रतनाथ जिनालय में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ रथ और घटयात्रा निकाली गई। इस दौरान पाठशाला के बच्चों और इंद्राणियों ने अनूठी आभा बिखेरी।
विज्ञापन

गुरुवार को घटयात्रा छदामीलाल जैन मंदिर से सुहागनगर चौराहा होते हुए मुनिसुव्रतनाथ जिनालय में पहुंची। शोभयात्रा में स्वर्ण रथ और दो रजत रथ शामिल रहे। जिन पर भगवान मुनिसुव्रतनाथ, आदिनाथ, शांतिनाथ, नेमीनाथ और महावीर विराजमान थे। शोभायात्रा में कलश लेकर इंद्राणियां और दिगंबर जैन पाठशाला के बच्चे भी शामिल हुए।
विज्ञापन


धर्मप्रभावना महिला मंडल द्वारा रथ यात्रा निकाली गई। घटयात्रा मंदिर में पहुंचने के बाद सुनील जैन ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद संगीतमय ध्वनि के साथ याग मंडल विधान का आयोजन किया गया। यागमंडल विधान ब्रह्मचारी अन्नूभैया द्वारा कराया गया। इस दौरान ललितेश जैन, अरुण जैन पीली कोठी, ओप्रकाश जैन, रमेशचंद्र जैन, पीयूष जैन, चक्रेश जैन, राजीव जैन, पंकज जैन, मुकेश जैन, सोनी जैन, सोनू जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह छह बजे अभिषेक, शंातिधारा की जाएगी। सात बजे से नित्यमय पूजन और नवीन वेदी की शुद्धि के बाद श्रीजी की स्थापना की जाएगी।

फिरोजाबाद। गांधी नगर स्थित जैन मंदिर में वर्धमान महिला मंगल ने जैनाचार्य विद्या सागर महाराज के दीक्षा स्वर्ण जयंती धूमधाम से मनाई गयी। भक्ति पूजन के साथ भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्धमान महिला मंगल की सदस्याएं उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed