{"_id":"5950025f4f1c1b52478b46b9","slug":"201498415711-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां कामाख्या के पट जयकारों के साथ खुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां कामाख्या के पट जयकारों के साथ खुले
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसराना (फिरोजाबाद)। अंबुवाची महोत्सव के तहत मां कामाख्या के पट रविवार को वेदमंत्रों के साथ खोले गए। इस दौरान मां का आकर्षक शृंगार किया गया। वहीं, भक्तों ने माता को पुष्प-चुनरी, नारियल, फल और मिठाई चढ़ाकर परिवार के लिए खुशियां मांगी। समूचा परिसर मां के जयकारे से गुंजायमान रहा। उधर, मंदिर प्रबंधन के साथ पुलिस की व्यवस्थाएं चाक चौबंद रहीं।
जसराना के मां कामाख्या धाम में वेदमंत्रों के साथ सरिता गुप्ता अलीगढ़, कुसुम यादव जसराना, अनुराधा उपाध्याय फिरोजाबाद, प्रीती शर्मा, निर्मला यादव झपारा, अंजू मिश्रा फिरोजाबाद, रोहिणी अग्रवाल आगरा ने मां के पट खोले। महेश स्वरूप ब्रह्मचारी के नेतृत्व में मंदिर के आचार्यों ने मां की मंगला आरती को संपन्न कराया। मंगला आरती के बाद मां का सफेद वस्तों को उतारकर शृंगार किया गया। सुबह छह बजे से आम भक्तों के लिए मां के पट खोल दिए।
अंबुवाची महोत्सव के दौरान मां के दर्शनों के लिए आगरा, एटा, मैनपुरी, इटावा, मथुरा, कानपुर और लखनऊ के साथ अन्य जिलों से मां के दर अपनी मुराद लेकर पहुंचे भक्त।
विज्ञापन
गर्मी ने भी भक्तों को मां के दर पर पहुंचने में नहीं रोक सकी। भीषण गर्मी में भारी से भारी संख्या में भक्त पहुंचे। पुलिस प्रशासन ने मंदिर की व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था की। भीड़ के बढ़ते दबाव के कारण पुलिस और मंदिर प्रशासन की व्यवस्थाएं रही। भीड़ को देखते हुए क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह और एसएसआई बीके सिंह मंदिर परिसर में ही कैंप किए रहे। स्वास्थय विभाग ने भी मंदिर परिसर में कैंप लगाया।