फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पहले से बनी सड़कों का ही दे दिया फिर प्रस्ताव

पहले से बनी सड़कों का ही दे दिया फिर प्रस्ताव

Tue, 20 Jun 2017 11:09 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
पहले से बनी सड़कों का ही दे दिया फिर प्रस्ताव
रानीपुर- पिरुवा काझा मार्ग की बदहाल सड़क।
एटा। चौदहवें वित्त की धनराशि से जिले की हर पंचायत में 300 मीटर खड़ंजा का निर्माण 19 जून से शुुरू होना था, लेकिन पंचायत सेक्रेटरी के बंदरबांट के इरादे ने प्रशासन के मंसूबे पर पानी फेर दिया है। 25 जून तक खड़ंजा निर्माण पूरा होना है, लेकिन ग्राम पंचायत सेक्रेटरी ने गांवों के ऐसे रास्तों पर खड़ंजे का प्रस्ताव दे दिया, जहां पहले से खड़ंजा लगा है। जांच में धांधली सामने आने पंचायत सेक्रेटरी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन



जिला पंचायती राज विभाग को चौदहवें वित्त की 14.48 करोड़ रुपये की धनराशि से जिले की 576 ग्राम पंचायतों में से हर ग्राम पंचायत में 300 मीटर खड़ंजे का निर्माण कराना था। योजना का शुभारंभ विगत 16 जून को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया था।
विज्ञापन


कार्यक्रम में डीएम अमित किशोर ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को आश्वासन दिया था वे खड़ंजाें का निर्माण 19 से शुरू कर 25 जून को पूरा कर लेंगे, लेकिन पंचायत सेक्रेटरी की मनमानी से डीएम मंसूबों पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है। पंचायती राज विभाग की माने तो 48 घंटे बाद भी जिले की 576 ग्राम पंचायतों में से 150 से अधिक ग्राम पंचायतों में खड़ंजे का निर्माण शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगंज ब्लॉक के बीडीओ के गोद लिए गांव कंचनपुर आसे नंबर एक और दाऊद गंज के अलावा सिर्फ 36 ग्राम पंचायतों में हीं खड़ंजे का निर्माण शुरू हुआ है। डीएम अमित किशोर ने मंगलवार को पंचायत सेक्रेटरी को ग्राम पंचायतों में खड़ंजा निर्माण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पूरा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।


खड़ंजे के जगह इंटलॉक ईंटें लगाने की शिकायत
पंचायत सेक्रेटरी की मनमानी का आलम यह है कि जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायतों में खड़ंजा लगाने के निर्देश दिए, लेकिन बीडीओ ने मनमानी कर वहां इंटरलॉर्क इंट लगवानी शुरू कर दी हैं। मंगलवार को शिकायत मिलने पर डीएम अमित किशोर ने पंचायत सेक्रेटरी और खंड विकास अधिकारी, डीपीआरओ को चेतावनी दी है।


यहां पकड़ा पंचायत सेक्रेटरी का फर्जीवाड़ा
अवागढ़ ब्लॉक क्षेत्र के खटौटा गांव के पंचायत सेक्रेटरी मोहन गौतम ने उस रास्ते पर खड़ंजा निर्माण का प्रस्ताव दे दिया, जहां पहले से खड़ंजा लगा है। आरईएस अधिशासी अभियंता आफताब आलम ने भौतिक सत्यापन में फर्जी प्रस्ताव पकड़ा गया। अब गांव के दूसरे रास्ते पर खड़ंजे का प्रस्ताव बनने से निर्माण शुरू नहीं हुआ है।




फर्जी प्रस्ताव बनाने के चार-पांच मामले सामने आए हैं। नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। अलीगंज ब्लॉक में 36 पंचायतों में काम शुरू हो गया है। जल्द सभी में निर्माण शुरू हो जाएगा। खड़ंजे के स्थान पर इंटरलाक ईंट लगाने की शिकायत पर सभी पंचायत सेक्रेटरी को निर्देश जारी किए गए हैं।
धनंजय जायसवाल, डीपीआरओ एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed