{"_id":"594018b64f1c1ba50a8b45e0","slug":"201497372854-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक व तहसील स्तर भी होगा योग का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक व तहसील स्तर भी होगा योग का प्रदर्शन
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) पर जिले के साथ ब्लाक और तहसील स्तर पर योग का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें माध्यमिक व बेसिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। खासतौर पर एनसीसी कैडेट और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक। इसके लिए नोडल, सहायक नोडल अधिकारी लगाए गए हैं। संबंधित कालेज के प्रधानाचार्यों को प्रभारी बनाया गया है।
छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी और आम लोगों के लिए एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में व्यवस्था की गई है। तहसील स्तर पर जनता इंटर कालेज एत्मादपुर, आशाराम रामनिवास आदर्श इंटर कालेज बाह, जनता इंटर कालेज फतेहाबाद, जनता इंटर कालेज खेरागढ़ और जीएसके इंटर कालेज किरावली को केंद्र बनाया गया है।
ब्लाक स्तर पर शिव प्रसाद इंटर कालेज अछनेरा, बजाज राष्ट्रीय इंटर कालेज फतेहपुर सीकरी, जनता इंटर कालेज जैतपुर कलां, सर्वोदय इंटर कालेज पिनाहट, जवाहर इंटर कालेज खंदौली, मोतीलाल इंटर कालेज, सैंया, जनता इंटर कालेज जगनेर, एजी इंटर कालेज शमसाबाद, जूनियर हाईस्कूल बिचपुरी, चाहरवाटी इंटर कालेज अकोला, किसान विद्यापीठ उ.मा.वि, बमरौली कटारा निर्धारित हैं।
विज्ञापन
आज दिया जाएगा प्रशिक्षण
माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और व्यायाम शिक्षकाें को बुधवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार राय ने सभी को प्रशिक्षण में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। 5:30 से 07:00 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
लखनऊ नहीं जाएंगे विद्यार्थी
जिले से 200 एनसीसी कैडेटों और एनएसएस के स्वयंसेवकों को लखनऊ में योग दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जाना था। जिले के छात्र-छात्राओं को मना कर दिया गया है। अब वे यहीं के कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। लखनऊ में संख्या अधिक होने की संभावना को देखते हुए योजना में बदलाव किया गया है।