{"_id":"593c2f584f1c1b297a8b45df","slug":"201497116504-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी में निकले प्लास्टिक के दाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी में निकले प्लास्टिक के दाने
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसागंज (फिरोजाबाद)।
एक उपभोक्ता ने अपने प्रयोग के लिए बाजार से चीनी खरीदी तो उसमें कुछ प्लास्टिक के दाने निकले, जो घुले नहीं। इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी से की है।
मामला सिरसागंज नगर के अध्यापक नगर का है। सुबह जब पंकज कुमार ने शर्बत बनाने को चीनी मंगाई तो उनका बेटा गली की दुकान से ही चीनी लेकर आ गया। लेकिन जब शर्बत बन कर तैयार हुआ तो उसमें कई ऐसे दाने निकले जो घुले ही नहीं थे। जब उन्होंने दानों को देखा तो वो चीनी के नहीं। उन्हाेंने तुरंत ही इसकी शिकायत दुकानदार से की।
इस पर दुकानदार ने कहा कि इस चीनी को थोक दुकान से लेकर आऐ हैं। दुकानदार का कहना है कि वे अपनी दुकान पर फुटकर में चीनी बेचने के लिए थोड़ी मात्रा में लेकर आते हैं। उनका कहना है कि उपभोक्ता की शिकायत के बाद उन्हाेंने उस चीनी को वापस कर दिया है। पंकज कुमार ने इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी से कर दी है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है मिलावट की वीडियो
सिरसागंज (ब्यूरो)। मिलावटी चीनी और चावल को लेकर हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक प्लास्टिक से चावल के दाने बना रहा है। वीडियो में दिखने वाला युवक चाइना का है। ऐसे में चीनी में ऐसे दानों के निकलने की खबर से शहर में लोगों को चाइना की चीनी का भय पैदा कर दिया है।