फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   20 percent supply cut Diesel and Petrol for petrol pump

Agra: डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति में 20 फीसदी की कटौती, पंपों पर लगी वाहनों की कतार; DM ने दिए ये निर्देश

Fri, 27 Mar 2026 12:38 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 27 Mar 2026 12:38 AM IST
सार

पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह से पंपों पर भीड़ उमड़ पड़ी। वाहनों की लंबी कतार लग गई। ऐसे में पेट्रोल पंप संचालकों की एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि पंपों पर भरपूर मात्रा में तेल उपलब्ध है। बेवजह भंडारण न करें।

विज्ञापन
20 percent supply cut Diesel and Petrol for petrol pump
पंप पर लगी वाहनों की कतार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच पहले एलपीजी की किल्लत हुई तो अब डीजल-पेट्रोल की कमी का शोर शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को बाह और पिनाहट के कुछ पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म हुआ और नजदीकी पंपों पर वाहनों की कतार लगी तो अफवाह फैल गई कि डीजल-पेट्रोल भी एलपीजी की तरह कम मिल रहा है। पेट्रोल पंप संचालकों की एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि पेट्रोल पंपों पर भरपूर मात्रा में तेल उपलब्ध है। बेवजह भंडारण न करें, सिर्फ जरूरत भर का डीजल-पेट्रोल लें।
विज्ञापन


यूपी पेट्रोल पंप एसोसिएशन के पदाधिकारी विनीत खेड़ा ने बताया कि एलपीजी संकट देखते हुए तेल कंपनियों ने पहले ही प्रावधान कर लिया कि बीते माह की खपत के आधार पर ही पेट्रोल पंपों को तेल दिया जाएगा। इसमें 20 फीसदी की कटौती की गई है। अगर किसी पंप पर एक लाख लीटर डीजल की खपत है तो उसे इस माह 80 हजार लीटर ही मिलेगा।
विज्ञापन


 

पूरे माह का यह कोटा तय करने के बाद यह पंप की जिम्मेदारी है कि वह इसे पूरे माह चलाए या तत्काल खत्म कर दे। हालांकि, कंपनियों और प्रशासन ने पंप संचालकों से कहा है कि ड्रम और कैन में डीजल नहीं दिया जाए। देहात के कई पंपों ने ड्रमों में डीजल भरकर दिया है, जिससे उनका कोटा पहले ही खत्म हो गया। इसी वजह से किल्लत नजर आ रही है।

 

सीसीटीवी से ऑनलाइन निगरानी
पंप संचालक सुशील यादव ने बताया कि तेल कंपनियां ऑनलाइन मीटर और सीसीटीवी से निगरानी रख रही हैं कि कहीं थोक में पेट्रोल-डीजल तो नहीं दिया जा रहा है। रीडिंग पर हर दिन निगरानी रखी जा रही है ताकि एक साथ एक बार में बड़ी मात्रा में तेल न दिया जा सके। ऐसे पंप संचालकों को चेतावनी भी दी गई है। डीएम अरविंद एम बंगारी ने भी निर्देश दिए हैं कि ड्रमों में तेल न दें। इससे अफरातफरी मच सकती है। पंप संचालक प्रताप सिंह ने बताया कि पंपों पर डीजल-पेट्रोल भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। लोग बेवजह भंडारण नहीं करेंगे तो कोई किल्लत नहीं रहेगी। सिर्फ 20 फीसदी की कटौती हुई है।

 
विज्ञापन

नायरा के दाम बढ़ने से खरीदने पहुंचे लोग
निजी कंपनी नायरा की ओर से सामान्य पेट्रोल के रेट पांच रुपये बढ़ाने के बाद सरकारी तेल कंपनियां के दाम बढ़ने की चिंता लोगों में है। इसी वजह से उन्होंने वाहनों में टंकियों को फुल कराना शुरू कर दिया। जो कार चालक एक हजार का पेट्रोल ले रहे थे, वह टंकी फुल कराने पहुंच गए। इससे तीन गुना तक मांग बढ़ गई। पंप पर पहुंचे ग्राहक अशफाक अहमद ने कहा कि सरकारी कंपनियों के रेट बढ़ने के डर से वह टंकी फुल करा रहे हैं।

पंपों पर दिया प्रीमियम पेट्रोल
बृहस्पतिवार को हरीपर्वत क्षेत्र स्थित पंप पर शाम को प्रीमियम पेट्रोल दिया गया तो लोगों ने सामान्य पेट्रोल मांगा। इस पर कर्मचारियों ने बताया कि टैंकर नहीं आया है। शाम तक पहुंचने वाला है। तब तक प्रीमियम पेट्रोल ही दिया जाएगा। पंप संचालक मुशर्रफ ने बताया कि थोड़ी देर के लिए ऑटोमेशन की समस्या आई थी। आपूर्ति सामान्य है। साईं का तकिया स्थित पंप पर कर्मचारी वाहनों में प्रीमियम पेट्रोल पंप ही भर रहे थे।

ये भी पढ़ें-रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा: ट्रेन और प्लेटफाॅर्म के बीच में फंसा एयरफोर्स जवान, चीखते लोग; देखें वीडियो



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed