फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   20 dengue patient in 24 hours

आगरा के रिकॉर्ड 20 मरीजों समेत 27 में डेंगू मिला

Mon, 25 Oct 2021 02:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
20 dengue patient in 24 hours
आगरा। ताजनगरी में डेंगू के 20 मरीज समेत 27 में डेंगू की पुष्टि हुई है। एक दिन में यह सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज हैं। मैनपुरी के तीन, एटा के दो, हाथरस ओर मथुरा का एक-एक मरीज है। इससे पहले रविवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 16 मरीज मिले थे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि डेंगू के 20 नए मरीज मिलने पर अब ताजनगरी में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 439 हो गई है। इनमें से एक मरीज की मौत हुई है। 260 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि डेंगू वार्ड में 28 मरीजों का इलाज चल रहा है, इसमें से 17 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बाकी के मरीजों की जांच कराने के लिए नमूना वायरोलॉजी लैब भेजा गया है। तीन बच्चों समेत 12 मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया है। छह बच्चों समेत नौ नए मरीज भर्ती किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed