फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   2.5% mandi tax in agra, relax in near areas

यहां 2.5% मंडी टैक्स, पड़ोसी दे रहे रियायत

Fri, 04 Sep 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Fri, 04 Sep 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
2.5% mandi tax in agra, relax in near areas
पड़ोसी राज्यों में फल, सब्जी, किराना की मंडियों में रियायतों की भरमार है तो प्रदेश की मंडियां सरकार का खजाना भरने का जरिया बनाई गई हैं। पड़ोसी राज्यों में महज एक फीसदी मंडी शुल्क वसूला जा रहा है तो प्रदेश भर की मंडियों में यह 2.5 फीसदी है। इसमें दो फीसदी मंडी शुल्क और 0.5 फीसदी सेस है। ढाई गुना मंडी शुल्क वसूलने से किसान और व्यापारी आगरा की मंडी कम आ रहे हैं। इससे माल की आपूर्ति भी कम होती जा रही है।
विज्ञापन

राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा एक फीसदी मंडी शुल्क ले रहे है तो महाराष्ट्र में यह शुल्क महज 1.05 फीसदी है। उपज को मंडी में बेचने के लिए किसानों को 2.5 फीसदी शुल्क देना पड़ रहा है, जबकि मध्य प्रदेश ने हाल में ही एलान किया है कि वह बासमती धान की बिक्री पर मंडी शुल्क नहीं लेगा। ऐसे ही रियायतों की झड़ी राजस्थान और हरियाणा ने लगाई है।
विज्ञापन

सिकंदरा सब्जी मंडी के फ्रू ट एंड वेजिटेवल एसोसिएशन महासचिव कन्हैया लाल मानवानी के मुताबिक, मंडी शुल्क में रियायत मिलनी चाहिए। टैक्स एक फीसदी तक ही लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराना कारोबारी कर चुके विरोध
काजू, बादाम, मैंथा समेत कई चीजों पर मंडी शुल्क लगाने के फैसले के खिलाफ कारोबारी विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। व्यापारियों का कहना है कि जो पैदावार उत्तर प्रदेश में होती ही नहीं है, उन पर शुल्क क्यों लगाया गया है।

शास्त्रीपुरम् पुल पर रात में वसूली
सिकंदरा सब्जी मंडी से आगे शास्त्रीपुरम् फ्लाईओवर मंडी समिति अधिकारियों, कर्मचारियों की वसूली का सबसे बड़ा सेंटर है। वहां रात 10 बजे के बाद मंडी समिति के अधिकारी हाईवे से गुजरने वाले उन ट्रकों से वसूली कर रहे हैं, जो मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल से फल और सब्जियों को लेकर उत्तर भारत के राज्यों या फिर पश्चिमी उत्तरप्रदेश के जिलों तक पहुंच रहे हैं। इंदौर से मुरादाबाद मंडी ले जाई जा रहे प्याज से लदे ट्रक को भी अधिकारियों ने रोक लिया। शमन शुल्क के नाम पर 14,000 रुपये वसूले। व्यापारियों को डर रहता है कि एक दिन भी यदि ट्रक रोक लिया तो लाखों रुपये के फल-सब्जी सड़ जाएंगे। हर रात हाईवे से गुजरने वाले 150 से 200 ट्रकों को वसूली के बाद ही छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed