{"_id":"5cc9be23bdec2207903d454d","slug":"191556725283-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चश्मदीद संग एसिड पीड़िता सिपाही पुलिस लाइन में रहेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चश्मदीद संग एसिड पीड़िता सिपाही पुलिस लाइन में रहेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। एसिड पीड़िता महिला सिपाही और इस अटैक की चश्मदीद महिला सिपाही अब पुलिस लाइन में रहेंगी। दोनों महिला सिपाहियों को आवास आवंटित कर दिया गया है। एसिड पीड़िता की हालत को देखते हुए कमरे में एसी भी लगवाया गया है।
चार अप्रैल को दामोदरपुरा के पास श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ड्यूटी के लिए वाहन का इंतजार कर रही महिला सिपाही नीलम पर एसिड अटैक हुआ था। एसिड अटैक के पांचों आरोपियों और एसिड बेचने वाले दुकानदार को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज चुकी है। एसिड पीड़िता की हालत में सुधार हो गया है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि महिला सिपाही नीलम को पुलिस लाइन में आवास आवंटित कर दिया है। साथ ही इस मामले की चश्मदीद महिला सिपाही नीतू को भी आवास दिया गया है।
तेइस दिन में 56 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल
मथुरा। महिला सिपाही नीलम पर पर एसिड अटैक की वारदात के करीब 23 दिन बाद सदर बाजार पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। एसिड अटैक के पांच आरोपियों संजय उर्फ बिट्टू, हिमांशु, सोनू, किशन, बॉबी और एसिड बेचने वाले दुकानदार पुनीत शर्मा के खिलाफ करीब 56 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई है। चार्जशीट दाखिल करने वाली सदर बाजार पुलिस ने छह आरोपियों पर एनएसए की तैयारियां शुरू कर दी हैं।