फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   किसी ने किया आराम, तो कोई लगाता रहा गुणा-भाग

किसी ने किया आराम, तो कोई लगाता रहा गुणा-भाग

Wed, 24 Apr 2019 11:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
किसी ने किया आराम, तो कोई लगाता रहा गुणा-भाग
किसी ने किया आराम, तो कोई लगाता रहा गुणा-भाग - फोटो : अमर उजाला
एटा। लोकसभा चुनाव का 11 मार्च को एलान होने के बाद से चुनाव प्रचार में जुटे प्रत्याशी बुुधवार को मतदान खत्म करने के बाद आराम की मुद्रा में दिखाई दिए। किसी ने परिवार के साथ चाय पर चुस्की लेने के साथ आराम किया, तो कोई समर्थकों के साथ मंत्रणा करता दिखाई दिया। कई प्रत्याशी अपने करीबियों के साथ वोट की गिनती और हार-जीत का अंतर पता लगाने में व्यस्त रहे। यही नहीं प्रत्याशी ने मतदाता के घर पहुंचकर आभार जताया।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह राजू ने मतदान खत्म होने के बाद बुधवार सुबह नौ बजे समर्थकों के साथ कार्यालय पर मंत्रणा की। बोले कई दिनों बाद आराम महसूस कर रहा हूं। वह प्रेमनगर में रविंद्र गुप्ता के घर उनकी सेहत हाल जानने भी पहुंचे। दरअसल, रविंद्र गुप्ता कल गंभीर बीमार होने के बाद भी व्हील चेयर पर मतदान को पहुंचे थे। भाजपा प्रत्याशी ने उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब 23 मई तक अब इंतजार करना है। स्टार प्रचारक होने के चलते अब अगले चरण के चुनावों में प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार भी करूंगा।
विज्ञापन

जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी सूरज सिंह शाक्य बुधवार सुबह शांतिनगर स्थित आवास पर परिवार के साथ चाय नाश्ता करने के बाद चर्चा करते नजर आए। साथ ही समर्थकों के साथ शाम तक बूथों पर पड़े वोट का गुणाभाग करने में व्यस्त रहे। बोले एक महीने बाद परिवार और समर्थकों के साथ आराम से बैठने का मौका मिला। प्रसपा प्रत्याशी डा. रश्मि यादव अपने जेल रोड स्थित आवास पर महिलाओं के साथ चर्चा करती नजर आईं । वे अपनी समर्थक महिलाओं संग वोटों के रुझान और जीत हार का अंतर पर चर्चा करती नजर आईं। बोले एक महीने बाद आराम से बैठने का वक्त मिला है। परिवार और समर्थकों के साथ समय बिताऊंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समर्थकों संग देवेंद्र ने दूर की चुनावी थकान
कासगंज। मतदान खत्म होने के बाद प्रत्याशी जीत-हार का गुणा भाग लगाने में जुट गए। वोटरों का समीकरण बनाते हुए अपनी-अपनी जीत का दावा सुनिश्चित कर रहे हैं। देवेंद्र यादव के बिलराम गेट स्थित आवास पर सुबह से ही समर्थक जुटने लगे थे। गठबंधन प्रत्याशी देवेंद्र यादव आभार जताने के लिए कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मिलते रहे। उनके चेहरे पर खुशी साफ छलक नजर आई। समर्थकों ने उन्हें जीत का गणित समझाया। वह भी अपनी जीत को लेकर बेफिक्र नजर आए। देवेंद्र यादव अपने समर्थकों को धन्यवाद कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed