फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   योगी के चेक अब तक नहीं हुए कैश

योगी के चेक अब तक नहीं हुए कैश

Sat, 05 Jan 2019 10:31 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Sat, 05 Jan 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
योगी के चेक अब तक नहीं हुए कैश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मारहरा। प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सौगातों को लेकर जिले में एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान योजनाओं से सम्मानित लाभार्थियों के खाते में अब तक अनुदान नहीं पहुंचा है। सम्मान पाकर गदगद लाभार्थी कई बार अफसरों के दरवाजे पर फरियाद कर चुके हैं, लेकिन हुक्मरान सुनने को तैयार नहीं है। जिला प्रशासन के कारनामे की शिकायत सीएम कार्यालय से भी की गई है।
विज्ञापन

जिले में समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से मुख्यमंत्री द्वारा दी गईं सौगातों को पलीता लग रहा है। विगत 22 जुलाई को जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दौरे के दौरान मारहरा के गांव रसूलपुर गढ़ौली समेत लगभग 60 पात्रों को वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के चेक अपने हाथों से बांटे थे, लेकिन छह माह से अधिक का समय बीतने के बाद भी अब तक एक भी लाभार्थी के खाते में चेक की धनराशि नहीं पहुंची। चेक प्राप्त करने वाले गरीब इधर से उधर अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। इसकी शिकायत पीड़ितों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इन गरीबों को मिले थे चेक
लीलावती, प्रेमादेवी, रेशमा देवी, नारायन देवी, बसंती, जवाहर लाल, हरिप्यारी, लीलाधर, सोमवती, लोकमन, मेवाराम, मोहनलाल, तोताराम, दुलारी, मुन्नीदेवी, होतीलाल समेत तमाम पात्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे 22 जुलाई को मुख्यमंत्री ने वृद्धावस्था पेंशन का चेक दिया था। मगर आज तक कुछ नहीं मिला।
जवाहर लाल
सरकार की योजनाओं गरीबों के लिए नहीं होतीं। गरीबों को बस योजनाओं के नाम पर छला जाता है।
प्रेमादेवी
चेक मिलने के बाद आज तक दफ्तरों के चक्कर काट रही हूं। मगर कोई सुनने वाला नहीं है।
बसंती
सीएम को दिखाने के लिए अधिकारियों ने कई लाभार्थियों से छल किया। अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
हरप्यारी
इस तरह की शिकायत मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि किसी के खाते में धनराशि नहीं पहुंची है तो उनके खातों में कोई कमी होगी अथवा उन लोगों ने तीन माह से खाता संचालित नहीं किया होगा। धनराशि सीधे लखनऊ से भेजी जाती है। पीड़ित कार्यालय में पहुंचकर समस्या का निस्तारण करा सकते हैं।
एसपी सिंह, समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed