फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दिल्ली से पहले मैनपुरी में हो सकती है धर्मसभा

दिल्ली से पहले मैनपुरी में हो सकती है धर्मसभा

Sun, 02 Dec 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली से पहले मैनपुरी में हो सकती है  धर्मसभा
मैनपुरी। राम मंदिर के समर्थन में विहिप की दिल्ली में नौ दिसंबर को धर्मसभा प्रस्तावित है। इससे पहले विहिप के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मैनपुरी में धर्मसभा करने की तैयारी में हैं। वहीं दिल्ली में होने वाली धर्मसभा में जिले से करीब ढाई सौ विहिप कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन


विहिप ने दिल्ली में धर्मसभा का आह्वान किया है। दिल्ली में नौ दिसंबर को धर्मसभा होना प्रस्तावित है। स्थानीय स्तर पर भी विहिप कार्यकर्ता धर्मसभा की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं हाईकमान से मिले निर्देशों के क्रम में स्थानीय स्तर पर भी विहिप को धर्मसभा आयोजित करनी है। इसमें जिला स्तरीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन


विहिप पदाधिकारियों का दावा है कि दो सौ से ढाई सौ कार्यकर्ता दिल्ली में होने वाली धर्मसभा में शामिल होंगे। विहिप के जिलाध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्रा ने बताया कि हाईकमान से मिले निर्देशों के क्रम में जिले में भी स्थानीय स्तर पर धर्मसभा का आयोजन करने की योजना है। उन्होंने बताया कि दिल्ली दो सौ से ढाई सौ के करीब कार्यकर्ता जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed