फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रिटायर्ड पीएसी कर्मी से चार लाख की लूट

रिटायर्ड पीएसी कर्मी से चार लाख की लूट

Thu, 25 Oct 2018 11:29 PM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड पीएसी कर्मी से चार लाख की लूट
एटा। शहर कोतवाली क्षेत्र के शिकोहाबाद रोड पर तिराहे के पास बुधवार देर रात रिटायर्ड पुलिस कर्मी से बदमाशों ने चार लाख रुपये लूट लिए। रिटायर्ड पीएसी कर्मी की तहरीर पर गुरुवार को शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद थाना एका क्षेत्र के गांव भीकमपुर निवासी ईश्वरदयाल पुत्र कृपालसिंह पीएसी से रिटायर्ड है। उसने बैंक से केसीसी ऋण लिया था। जिसे चुकाने के लिए उसने बुधवार को शहर की स्टेट बैंक से चार लाख रुपये निकाले थे। रुपये को थैले में रखकर वह बेटे सत्यभान के साथ घर लौट रहा था। बुधवार रात वह घर जाने के लिए जब शिकोहाबाद रोड तिराहे पर पहुंचा था।
विज्ञापन


इसी दौरान उसका बेटा समोसा खरीदने लगा और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी बाइक के पास खड़ा हो गया। उसी समय पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके हाथ में झपट्टा मारते हुए चार लाख रुपये की नकदी से भरा बैग छीन लिया। थैला छीनने के बाद बदमाश बाइक में फर्राटा लगाते हुए मौके से फरार हो गए। वहीं मामले की रिपोर्ट पीड़ित ने कोतवाली नगर में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट कर नकदी व जेवरात लूटे
अलीगंज तिराहा समीप सतेंद्र निवासी पवांस थाना कोतवाली देहात से चार लोगों ने मारपीट कर दस हजार रुपये और अंगूठी छीन ली। पीड़ित दिल्ली एयरपोर्ट पर चतुर्थश्रेणी कर्मचारी है। वहीं पिलुआ क्षेत्र के गांव अरथरा निवासी पूर्व प्रधान विनोद ठाकुर देर शाम को गल्ला मंडी में धान बेचने के लिए गया था। उसी समय शहर के जीटी रोड पर उनके साथ कुछ लोगों ने मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उससे आरोपियों ने पचास हजार रुपये भी छीन लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed