फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   चंदन हत्याकांड में तीन आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज

चंदन हत्याकांड में तीन आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज

Sat, 30 Jun 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
चंदन हत्याकांड में तीन आरोपियों  की जमानत अर्जी खारिज
kasganj - फोटो : SELF
कासगंज।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा को लेकर हुए विवाद और हिंसा की घटना में हत्या का शिकार हुए अभिषेक गुप्ता उर्फ चंदन के मामले में मुख्य आरोपियों में शामिल वसीम व दो अन्य आरोपी असीम कुरैशी एवं आसिफ उर्फ हिटलर की ओर से अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या 3 विजेश कुमार सिंह के न्यायालय में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। जिन्हें बहस सुनने के उपरांत अपराध को गंभीर मानते हुए निरस्त किया गया।
26 जनवरी को तिरंगा यात्रा निकालने के दौरान अभिषेक गुप्ता उर्फ चंदन तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल था। तभी तहसील रोड पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। चंदन के पिता सुशील गुप्ता ने सलीम, वसीम व नसीम पुत्रगण बरकत उल्लाह उर्फ बरकी, असीम कुरैशी, आशिफ कुरैशी उर्फ हिटलर सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में आरोपी जेल में बंद हैं। वसीम को पुलिस ने 7 फरवरी को गिरफ्तार करके जेल भेजा। हत्याकांड के आरोपी वसीम, असीम कुरैशी एवं आसिफ उर्फ हिटलर ने अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से न्यायालय में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। आरोपियों के अधिवक्ताओं ने जमानत प्रार्थना पत्र पर बहस के दौरान सभी को निर्दोष बताया। अधिवक्ताओं ने कहा कि उन्हें पुलिस के द्वारा झूठा फंसाया गया है। आरोपी वसीम के संबंध में बताया गया कि घटना के समय वह 40 दिन की जमात पर था। जिस समय यह घटना घटी उस समय वह मरकस वाली मस्जिद सिकंदराराऊ जनपद हाथरस में मौजूद था।
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी रमेश चंद्र गोला ने जमानत प्रार्थना पत्र का विरोध करते हुए कहा कि आरोपियों ने इस जघन्य वारदात को अंजाम देेते हुए चंदन को हत्या का शिकार बनाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान भी किया गया। देश विरोधी नारे भी लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों की बहस सुनने के उपरांत अपर सत्र न्यायाधीश विजेश कुमार सिंह ने तीनों ही आरोपियों के अलग-अलग प्रस्तुत किए गए जमानत प्रार्थना पत्र को निरस्त कर दिया। उन्होंने इस मामले को गंभीर माना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed