{"_id":"6a99c0bbe08d98cc3707bdd4","slug":"rain-brings-relief-from-heat-and-humidity-waterlogging-causes-inconvenience-to-people-etah-news-c-163-1-eta1002-156016-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बारिश ने गर्मी-उमस से दी राहत, जलभराव से लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बारिश ने गर्मी-उमस से दी राहत, जलभराव से लोग हुए परेशान
Fri, 04 Sep 2026 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
बारिश के बाद बस स्टैंड हुआ जलभराव। संवाद
एटा। पिछले कई दिनों से मौसम में हो रहे बदलाव के बीच बृहस्पतिवार को हुई बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। कुछ देर बाद बारिश शुरू हो गई जो दिनभर रुक-रुककर होती रही। वहीं रात को तेज हुई। बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
वहीं खेतों में खड़ी धान की फसल के लिए बारिश को लाभकारी मानकर किसानों के चेहरे भी खिले नजर आए। पिछले करीब एक सप्ताह से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी आसमान में बादल छा रहे थे तो कभी हल्की बूंदाबांदी हो रही थी।
इसके बावजूद गर्मी और उमस से लोगों को पूरी तरह राहत नहीं मिल पा रही थी। बुधवार रात से ही मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे थे। बृहस्पतिवार सुबह घने बादलों ने आसमान को ढक लिया। इसके बाद कई स्थानों पर बारिश शुरू हो गई। दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश से सड़कों और गलियों में पानी नजर आया।
विज्ञापन
बारिश के दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली। कई दिनों से गर्मी से परेशान लोग मौसम सुहावना होने पर घरों से बाहर निकले। बाजारों और प्रमुख मार्गों पर भी मौसम का असर दिखाई दिया। हालांकि रुक-रुककर हुई बारिश के कारण आवागमन भी प्रभावित हुआ। जगह-जगह पानी भरने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।