{"_id":"5b0eebe34f1c1ba46e8b573d","slug":"191527704547-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस के आगे बीन बजाकर सपा छात्रसभा ने पेट्रोल-डीजल की दरें बढ़ाने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंस के आगे बीन बजाकर सपा छात्रसभा ने पेट्रोल-डीजल की दरें बढ़ाने का किया विरोध
Updated Wed, 30 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। सपा छात्रसभा ने केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल एवं डीजल की मूल्यवृद्धि के विरोध में गांधीपार्क में भैंस के आगे बीन बजाकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि केंद्र सरकार की हालत इसी समान हो गई है। आमजन इस सरकार में परेशान है।
सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष आशुतोष यादव कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार गूंगी-बहरी हो गई हैं। भाजपा की सरकारों में छात्र,नौजवान व किसान परेशान है। केंद्र की दबंग नीतियों व पेट्रोल की कीमतें बढ़ाने के ही कारण छात्र पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। पूर्व महानगर अध्यक्ष राजकुमार राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार में अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। मजदूर सभा के अशोक यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सराकर बेरोजगारी भत्ता,कन्या विद्याधन,छात्रवृत्ति जैसी गरीबों की योजनाओं को भूल गई है।श्रमिक तबका काफी परेशान है।
छात्रसभा जिला महासचिव दिव्यांश यादव ने कहा कि छात्र पैदल स्कूल जाने को विवश हैं। अभिषेक यादव ने कहा कि पेट्रोल एवं डीजल की मूल्यवृद्धि को तुरंत वापस लेना चाहिए। ताकि आमजनता को राहत मिल सके। अन्यथा छात्रसभा सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन को वाध्य होंगे। प्रदर्शन में योगेश वाल्मीकि,सचिन यादव, नानू यादव, प्रिंस यादव, अविनाश गौतम, सौरभ, गौरव, व रोहित, दीपांशु पोरवाल, नमन वाष्र्णेय मौजूद थे।