{"_id":"5b06f7ac4f1c1ba76e8b4666","slug":"191527183276-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड प्लाजा की आड़ में चलाया जा रहा था मॉडल शॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड प्लाजा की आड़ में चलाया जा रहा था मॉडल शॉप
Updated Thu, 24 May 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
फूड प्लाजा की आड़ में चलाया जा रहा था मॉडल शॉप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
शहर के अमापुर रोड पर एक फूड प्लाजा की आड़ में मॉडल शॉप का संचालन हो रहा था। सीओ सिटी ने छापा मारकर फूड प्लाजा संचालक सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया। जबकि तीन अन्य लोग मौके से भागने में सफल हो गए।
सीओ वीएसवीर कुमार को मुखबिर से अमापुर रोड पर शराब के ठेके के नजदीक फूड प्लाजा पर मॉडल शॉप के संचालन की सूचना मिली। इस सूचना पर सीओ ने छापामार कार्रवाई की। फूड प्लाजा संचालक ने दुकान में ही कपड़ा डालकर आड़ करके संचालन किया जा रहा था। जैसे ही सीओ की गाड़ी वहां पहुंची भगदड़ मच गई। कुछ लोग मौका पाकर खाना आदि छोड़कर भागने में सफल रहे। सीओ ने संचालक से दारू की बिक्री के लाइसेंस की मांग की, लेकिन संचालक लाइसेंस नहीं दिखा सका। पुलिस ने संचालक आशीष, भोले, अनिल व एक अन्य को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हिरासत में लिए सभी आरोपियों को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सीओ ने बताया कि फूड प्लाजा पर कुछ लोग भोजन करने के साथ ही दारू का सेवन कर रहे थे। बिना लाइसेंस के यह कार्य हो रहा था।