फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   36 दिनों से अनुपस्थित सहकारी सचिव को हटाया

36 दिनों से अनुपस्थित सहकारी सचिव को हटाया

Wed, 21 Feb 2018 10:58 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
36 दिनों से अनुपस्थित सहकारी सचिव  को हटाया
बोर्ड में लगातार बढ़ रही है शिकायतें
एटा। अनियमितता के आरोप में बिना सूचना के 36 दिनों से अनुपस्थित चल रहे सचिव मुकेश कुमार को पद से हटाते हुए सहकारी समिति मुरसमा को सील कर दिया गया। अपर जिला सहकारी अधिकारी ने कार्रवाई की सूचना एआर कोपरेटिव एवं जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी है।
विज्ञापन

जलेसर तहसील क्षेत्र के सहकारी समिति मुरसमा पर तैनात सचिव मुकेश कुमार गत 16 जनवरी से बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं। अधिकारियों का आरोप है कि चुनाव एवं अन्य व्यवस्थाओं में असहयोग करने वाले सचिव को मौखिक, पत्र लिखकर एवं रजिस्टर्ड डाक से भी सूचित कर कार्यभार सौंपने के निर्देश दिए गए लेकिन आश्वासन के बाद भी वे नहीं आए। इतना ही नहीं इनकी अनुपस्थिति से किसानों को खाद व ऋण आदि में परेशानी हो रही थी। इसके चलते मुकेश कुमार को हटाते हुए समिति को सील कर दिया गया। इसकी सूचना एआर कोआपरेटिव एवं जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी गई है। 16 जनवरी से बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे प्रभारी सचिव मुकेश कुमार को हटाकर समिति को सील कर दिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा नामित समिति की जांच के बाद समिति की सील खुल नए सचिव को कार्यभार दिया जाएगा।
विज्ञापन

श्याम लाल मौर्य, अपर जिला सहकारी अधिकारी जलेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed