{"_id":"5a564eee4f1c1b32198b621e","slug":"191515605742-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी आधार कार्ड से बैनामा कर 29 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी आधार कार्ड से बैनामा कर 29 लाख हड़पे
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सहावर क्षेत्र में फर्जी आधार कार्ड तैयार कराकर धोखाधड़ी से बैनामा कराकर 29 लाख रुपये हड़पने मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पांच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सहावर थाना क्षेत्र के ग्राम नाथूपुर निवासी नीरज कुमार पुत्र सूरजपाल ने 29 लाख रुपये की जमीन गंज रोड पर खरीदी। जिसे अमरपाल, धर्मेंद्र निवासी अल्लीपुर, रविंद्र निवासी याकूतगंज, बदन सिंह निवासी लखमीपुर एवं नेम सिंह व अंतराम निवासी नगला कुबेर ने फर्जी आधार कार्ड बनवाकर 26 दिसंबर को उनके नाम बैनामा कर दिया। कुछ दिनों बाद उन्हें पता लगा कि यह जमीन किसी ओर की है। उनसे 29 लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी की गई है। इस बात की जानकारी होते ही उनके होश उड़ गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ 7 जनवरी को मामले की रिपोर्ट रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पकड़े गए पांचों आरोपियों को जेल भेजा हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी अमर सिंह को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।