फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   टूटी पटरी से मालगाड़ी गुजरने के मामले में तीन रेलकर्मी सस्पेंड

टूटी पटरी से मालगाड़ी गुजरने के मामले में तीन रेलकर्मी सस्पेंड

Fri, 22 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
टूटी पटरी से मालगाड़ी गुजरने के मामले में तीन रेलकर्मी सस्पेंड
ट्रेन - फोटो : amar ujala
टूंडला। कानपुर रेलखंड पर मक्खनपुर रेलवे स्टेशन के पास टूटी पटरी से मालगाड़ी गुजरने के मामले को रेल प्रशासन गंभीरता से लिया है। मामले में रेल प्रशासन ने तीन रेल कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही इलाहाबाद और टूंडला के अधिकारियों सहित चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। जांच कमेटी ज्वाइंट रिपोर्ट तैयार कर रेल प्रशासन को सौंपेगी।
विज्ञापन


विगत बुधवार सुबह कानपुर रेलखंड के मक्खनपुर रेलवे स्टेशन के पास टूटी पटरी से मालगाड़ी के गुजरने के दौरान रेल चालक को जर्क और गार्ड को तेज झटका लगने पर दोनों ने तत्काल एएसएम के माध्यम से टूंडला नियंत्रण कक्ष सूचना दी थी। घटना की जानकारी पर नियंत्रण कक्ष ने तत्काल पीछे आ रही संगम एक्सप्रेस और अन्य ट्रेनों को जहां का तहां रोक कर विभागीय टीम को मौके पर भेजा था। मौके पर पहुंची टीम के एक मीटर रेल लाइन टूटी देख होश उड़ गए थे।
विज्ञापन


शुक्र था कि मालगाड़ी डिरेल नहीं हुई और पीछे आ रही संगम को समय रहते रोक दिया गया, वर्ना बड़ा रेल हादसा हो सकता था। रेल फ्रेक्चर से करीब एक मीटर पटरी टूटने की घटना को रेल अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। एडीआरएम इंफ्रास्ट्रक्चर इनाम-उल-हक मौके पर पहुंचे। सुबह रेल अधिकारियों ने घटना छुपाने का प्रयास किया, लेकिन इलाहाबाद एडीआरएम के मौजूद होने से मामला छिप नहीं पाया। रेल प्रशासन ने घटना में प्रथम दृष्टतया दोषी पाए जाने वाले मक्खनपुर के की-मैन पुत्तन कुमार, पेट्रोलिंग मैन राकेश कुमार एवं दिलीप कुमार को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed