फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कलक्ट्रेट में घुसने की कोशिश कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गिरफ्तार

कलक्ट्रेट में घुसने की कोशिश कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गिरफ्तार

Tue, 19 Dec 2017 08:00 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में घुसने की कोशिश कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गिरफ्तार
आंगनबाड़ी - फोटो : डेमो
मथुरा। भीड़ के साथ कलक्ट्रेट में घुसने की कोशिश कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान पुलिस वालों के साथ तीखी नोकझोंक हुई। कुछ ही देर बाद सभी को रिहा कर दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि सांकेतिक गिरफ्तारी की गई थी।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन पिछले दो माह से चल रहा है। कलक्ट्रेट पर हर रोज धरना प्रदर्शन हो रहा है। पुतले फूंके जा रहे हैं। मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने पहले कलक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया और फिर कलक्ट्रेट में दाखिल होने की कोशिश की। पुलिस ने रोका तो उनसे भिड़ गईं। इसके बाद जमकर नारेबाजी की। हंगामा बढ़ने पर सदर, कोतवाली, गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सिटी प्रीति सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट बसंत अग्रवाल भी पहुंच गए।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को देख डीएम परिसर का गेट पुलिसकर्मियों ने बंद कर दिया और आंगनबाड़ियों को समझाया। इससे कार्यकर्ता गुस्सा गईं। उनकी पुलिस के साथ तीखी झड़प हुई। जिसके बाद वे गिरफ्तारी देने पर अड़ी रही। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट ने गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ियों को गिरफ्तार कर कुछ ही देर बाद रिहा कर दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शशिप्रभा, उपाध्यक्ष सत्यवती तोमर, शहर अध्यक्ष तारा शर्मा, पुष्पा, सुधा, ललिता, विनीता, मोनिका, रजनी शर्मा, रीनेश, सत्यवती सहित राया, बलदेव, मांट ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता साथ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



‘आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सांकेतिक गिरफ्तारी का कार्यक्रम था, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आई थीं। उनकी संाकेतिक गिरफ्तारी की गई, बाद में सभी को रिहा कर दिया गया’
बसंत अग्रवाल, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed