{"_id":"5a258a6d4f1c1bc1678bfabe","slug":"191512409709-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझे जिम्मेदारी मिलती तो नतीजे बेहतर होते: शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुझे जिम्मेदारी मिलती तो नतीजे बेहतर होते: शिवपाल
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
एक कार्यक्रम में पहुंचे सपा नेता शिवपाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल (मैनपुरी)। प्रदेश में हुए नगर निकाय चुनावों की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी नेतृत्व की ओर से मुझे सौंपी गई होती तो परिणाम काफी अच्छा होता। उक्त बातें पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने करहल में पीली कोठी पर पत्रकारों से कही।
उन्हाेंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में मुझे कोई जिम्मेदारी दी ही नहीं गई। मैंने पहले भी अपनी निगरानी चुनाव कराए, जिसके परिणाम अच्छे रहे। उन्होंने आगे कहा कि जब मैंने 2017 से पिछले विधानसभा चुनाव में मेहनत की थी तो पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ जीती और सरकार बनी थी।
सपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यादव पीली कोठी पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष चंद्र यादव का हालचाल पूछने के लिए आए थे। पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं सपा का सिर्फ एक विधायक ही हूं। मेरे ऊपर कोई और जिम्मेदारी नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने पीली कोठी पर रुकने के दौरान सुभाष यादव सहित पार्टी के अन्य नेताओं के साथ राजनीतिक स्थिति के बारे में भी चर्चा की।
इस मौके पर मैनपुरी जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डॉक्टर रामकुमार यादव, जिला पंचायत सदस्य राहुल यादव, पूर्व चेयरमैन चौधरी अब्दुल नईम, नीरज यादव, पूर्व सभासद सनी यादव, पूर्व प्रधानाचार्य रणवीर सिंह यादव, वसंत जैन आदि रहे।