{"_id":"5a2437de4f1c1b76678bf31a","slug":"191512323038-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी की टीला गिरने से बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी की टीला गिरने से बालिका की मौत
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
मिट्टी ढूहा धसका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा समान (मैनपुरी)। थाना किशनी के रैपुरा गांव की एक बालिका की रविवार को ढाय के मलबे में दबने से मौत हो गई।
गांव निवासी नरेंद्र पाल सिंह की 10 वर्षीय पुत्री बेबी रविवार की सुबह गांव के बाहर गांगसी रजवाहा की पटरी के पास ढाय से मिट्टी खोदने गई थी। मिट्टी खोदने के दौरान ही अचानक ढाय ढह गई। जिसके मलबे में बालिका दब गई।
ढाय गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों चीखते-चिल्लाते दौड़े। साथ ही उन्होंने इसकी जानकारी नरेंद्र के घरवालों को भी हादसे की जानकारी दी। ढाय के मलबे में बालिका के दबने की घटना से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण मिट्टी हटाने में जुटे।
हालांकि जब तक लोग मलबा हटाकर बेबी को बाहर निकाले, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बालिका का शव देख परिवारीजनों में कोहराम मच गया। घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।