फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कहीं पेट्रोमैक्स तो कहीं अंधेरे में डाले गए वोट

कहीं पेट्रोमैक्स तो कहीं अंधेरे में डाले गए वोट

Mon, 27 Nov 2017 12:08 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
कहीं पेट्रोमैक्स तो कहीं अंधेरे में डाले गए वोट
बूथ पर जलती पेट्रोमैक्स - फोटो : amar ujala
मैनपुरी। चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन कराने में प्रशासन असफल रहा। यही कारण रहा कि कई मतदान केंद्रों पर अंधेरे में ही लोगों को मतदान करना पड़ा। कई केंद्रों पर पेट्रो मैक्स की मामूली रोशनी में ही वोट डाले गए। इस अव्यवस्था पर प्राथमिक विद्यालय धारऊ के मतदान केंद्र पर पहुंचे अधिशासी अभियंता ने कर्मचारियों को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन



मतदान के दिन मतदान केंद्रों पर पर्याप्त रोशनी कराने के निर्देश चुनाव आयोग ने दिए थे। पर, मतदान के दिन आयेाग के निर्देशों की धज्जियां उड़ती दिखीं। कई मतदान केंद्रों पर रोशनी नहीं होने से अंधेरे में ही लोग मतदान करने को मजबूर हुए। प्राथमिक विद्यालय धारऊ के मतदान केंद्र पर अंधेरे के कारण मतदाताओं को सुबह मतदान करने में परेशानी हुई।
विज्ञापन


वार्ड संख्या आठ धारऊ के बूथ संख्या 28 पर पेट्रोमैक्स की मामूली रोशनी में मतदान हुआ। बूथ संख्या 29 में अंधेरे में ही मतदाताओं से मतदान कराया गया।


रोशनी नहीं होने की शिकायत मिलते ही अधिशासी अभियंता आरबी राय, जेई असनमउद्दीन के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे। मतदान केंद्र पर बिजली का कनेक्शन होने के बाद भी रोशनी नहीं होने पर कर्मचारियों को फटकारा। दोपहर बाद तक मतदान केंद्र की बिजली चालू नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed