{"_id":"5a1863e14f1c1bee688bdb30","slug":"191511547873-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानकों पर खरा नहीं उतरा अमूल गोल्ड ब्रांड का दूध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानकों पर खरा नहीं उतरा अमूल गोल्ड ब्रांड का दूध
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। अच्छी कंपनी का नाम सुनकर ग्राहक पैकेट बंद खाद्य पदार्थ का अधिक मूल्य देने को तैयार रहते हैं। मगर पैकेट में ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सामान नहीं दिया जाता है। पैकेट में बिकने वाला ‘अमूल गोल्ड’ दूध खाद्य सुरक्षा विभाग के मानकों पर खरा नहीं उतरा। लैब में सैंपल फेल हो गया है।
11 जून 2017 को खाद्य विभाग की टीम ने रानीवाला मार्केट स्थित नीलम एजेंसी से अमूल गोल्ड मिल्क का नमूना लिया था। पैकेट पर छह प्रतिशत मिल्क फैट अंकित था। खाद्य विभाग की टीम ने दूध के पैकेट को जांच के लिए भेजा था। नवंबर माह में रिपोर्ट आ गई है।
अमूल दूध में मिल्क फैट 5.2 प्रतिशत निकली। यानि 0.8 प्रतिशत (एक कुंतल दूध से 800 ग्राम क्रीम निकलना) की गुणवत्ता ग्राहकों को नहीं दी जा रही थी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस कुशवाह ने बताया कि लाखों की संख्या में दूध के पैकेट तैयार होते हैं। इसलिए बड़ी अनियमितता है। इस दूध की पैकिंग धौलपुर में हुई है। एडीएम कोर्ट के माध्यम से कंपनी को नोटिस भेजा जा रहा है।