{"_id":"5a15bd1d4f1c1b71548beaf6","slug":"191511374109-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने कर्मचारियों को दिलाई निष्पक्ष मतदान की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने कर्मचारियों को दिलाई निष्पक्ष मतदान की शपथ
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। नगर निकाय चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान की पहल को आगे बढ़ाते हुए अमर उजाला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को जिले के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने मतदान की शपथ ली। इस दौरान डीएम नेहा शर्मा, एसएसपी सहित जिले के अधिकारी मौजूद रहे।
अमर उजाला की ओर से शुरू की गई मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्कूल कालेज के साथ आमजन को भी जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि लोकसभा एवं विधानसभा के सर्वाधिक मतदान के साथ शहर सरकार को बनाने में आमजन अपने मत का सही प्रयोग कर सके। बुधवार को एमजी कालेज में नगर निकाय चुनाव संपन्न कराने को तैनात किए अधिकारियों का प्रशिक्षण चल रहा था।
प्रशिक्षण के दौरान डीएम नेहा शर्मा ने कर्मचारियों को यह संदेश दिया कि वह बेझिझक, ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ मतदान कराएं। इसके साथ कर्मचारी एवं अधिकारियों को खुद मतदान करने तथा अपने रिश्तेदारों व आमजन को मतदान के प्रति जागरूक करने की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन
इस दौरान एसएसपी डा. मनोज कुमार, सीडीओ अशोक कुमार और सहायक कार्मिक प्रभारी श्रीकिशन शर्मा, राजकीय स्कूल के प्रधानाचार्य केके यादव, समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञाशंकर तिवारी, प्रोबेशन अधिकारी अजयपाल सिंह, मनरेगा से चंद्रप्रकाश, अशोक अनुरागी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अनुपम राय, बीएसए चतुर्थ डा. योगेंद्र कुमार के साथ अन्य अधिकारी मौजूद थे।