{"_id":"5a0b27c44f1c1bca678bb69b","slug":"191510680516-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग की वेबसाइट से नहीं हो रही मतदाता सूची डाउनलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग की वेबसाइट से नहीं हो रही मतदाता सूची डाउनलोड
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से मतदाता सूची डाउनलोड पर दिखाई जा रही सूचना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। चुनी हुुई प्रक्रिया से कोई डाटा उपलब्ध नहीं है। यह संदेश निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची डाउन लोड ऑप्शन दर्शा रहा है। सूची डाउनलोड न हो से प्रत्याशी परेशान है। उन्हें सूची पाने को निर्वाचन विभाग कार्यालय पर दस्तक देनी पड़ रही है।
निर्वाचन आयोग ने अपनी सभी व्यवस्थाओं को आनलाइन कर रखा है। प्रत्याशियों या किसी भी अन्य व्यक्ति को मतदाता सूची की आवश्यकता हो तो उसके लिए स्टेट इलेक्शन कमीशन उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर यूएलबी वोटर लिस्ट 2017 पीडीएफ ऑप्शन दे रखा है, लेकिन यह ऑप्शन काम नहीं कर रहा। इस ऑप्शन के क्लिक करने पर मतदाता सूची डाउनलोड करें लिखा मिलता है।
इसके भीतर निकाय का प्रकार, जिला का नाम, निकाय का नाम ऑप्शन दिए गए हैं। इन ऑप्शन को भरने के बाद बाक्स में दिए गए कोड को भरने की व्यवस्था है। इस कोड को भरने पर मोबाइल नंबर मांगा जाता है। इसके संमिट करने पर ओटीपी कोड भेजा जाता है। जब कोड को भर दिया जाए तो मतदाता सूची डाउनलोड होती है, लेकिन इसके डाउनलोड करने पर उसमें मतदाता सूची न आकर चुनी गई प्रक्रिया से कोई डाटा उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन
संदेश लिखा पेज डाउनलोड हो जाता है। चुनाव के चलते प्रत्याशियों को संपर्क करने के लिए मतदाता सूची की काफी आवश्यकता रहती है। वेबसाइट से सूची डाउनलोड न होने पर प्रत्याशियों के सामने काफी दिक्कतें आ रही हैं। उन्हें मतदाता सूची के लिए भागदौड़ करनी पड़ रही है। सभासद पद के एक प्रत्याशी ने बताया कि जब उसने आयोग की वेबसाइट से मतदाता सूची डाउनलोड करने का प्रयास किया तो सूची डाउनलोड नहीं हुई।