{"_id":"59f4c8a24f1c1bb6678b8085","slug":"191509214370-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटीसी प्रशिक्षणार्थियों का अवैध वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटीसी प्रशिक्षणार्थियों का अवैध वसूली का आरोप
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। कॉलेज में आए दिन होने वाले अवैध वसूली से अजीज एक निजी कॉलेज में बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे दो दर्जन से अधिक प्रशिक्षणार्थी शुक्रवार को अपनी पीड़ा सुनाने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। प्रशिक्षणार्थियों ने कॉलेज स्टाफ पर प्रशिक्षणार्थियों से मारपीट करने का आरोप भी लगाया है।
मामला संत केशवानंद महाविद्यालय से जुड़ा है। कॉलेज में बीटीसी सत्र 2015 का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रजनी, सुषमा, रिंकू, मनोज कुमार, दिव्यांश प्रताप, रजत गुप्ता, राशिद, अरमान, निर्भय कुमार और शोभित अग्रवाल के अनुसार कॉलेज में आए दिन प्रयोगशाला शुल्क, प्रयोगात्मक व क्रियात्मक परीक्षा शुल्क, विवरणिका शुल्क के नाम पर पांच सौ से ढाई हजार रुपये की मांग की जाती है।
मांगों को पूरा नहीं करने पर प्रेक्टिकल में नंबर कटौती करने की धमकी दी गई। कॉलेज प्राचार्य पर आरोप लगाते हुए प्रशिक्षणार्थियों ने कहना था कि पठन-पाठन व शुल्क से संबंधित जानकारी करने पर कई छात्रों के साथ मारपीट की गई। प्रशिक्षणार्थियों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र भी दिया है। जिसमें सख्त कार्यवाही की मांग की गई है। डीएम ने इस संबंध में डायट प्राचार्य को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
संत केशवानंद महाविद्यालय के बीटीसी प्रशिक्षणार्थियों के समस्याओं के संबंध में डीएम के निर्देशानुसार मेरे द्वारा डायट प्राचार्य को अवगत कराया गया है। डायट प्राचार्य द्वारा बीटीसी प्रशिक्षणार्थियों को समस्या की सुनवाई के लिए डायट बुलाया गया है।
डॉ सच्चिदानंद यादव बीएसए