{"_id":"59ce54ff4f1c1ba2538b4fd0","slug":"191506694399-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर सड़क हादसों में चार की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर सड़क हादसों में चार की मौत, दो घायल
Updated Fri, 29 Sep 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
टाउनशिप (मथुरा)। रिफाइनरी और जैंत क्षेत्र में हाईवे पर गुरुवार रात हुए अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। मरने वालों में एक स्कूल संचालक है तो दूसरा रेस्टारेंट संचालक। दो अन्य मृतकों में रेस्टोरेंट का नौकर और दूसरा कानपुर से आया दर्शनार्थी है। रिफाइनरी पुलिस ने दुर्घटना करने वाली पार्सल गाड़ी और कंटेनर को पकड़ लिया है।
थाना रिफाइनरी के गांव बाद निवासी जितेंद्र शर्मा (26) पुत्र मांगेलाल श्रीजी स्कूल के संचालक थे। गुरुवार रात हाईवे के बरारी चौराहे पर दिल्ली से आ रहे कंटेनर से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में स्कूल संचालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उनके बहनोई शिवकांत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उधर, गुरुवार रात 12 बजे टाउनशिप गेट के समीप आगरा की तरफ से आ रही पार्सल गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार रिफाइनरी के गांव भैंसा निवासी यदुवीर सिंह (45) पुत्र पूरन सिंह की मौत हो गई। वह रेस्टेरेंट चलाते थे। उनका नौकर औरंगाबाद निवासी जहांगीर (38) पुत्र बिंदू खां और रिश्तेदार हरी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। रिफाइनरी पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। गंभीर हालत में उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान जहांगीर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेस्टोरेंट संचालक के भाई श्यामवीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
इधर, जैंत चौकी क्षेत्र में हाईवे पर फ्लाईओवर पर डिवाइडर पर चढ़ने से टेंपो पलट गया। इसमें सवार कानपुर के घाटमपुर निवासी राधेश्याम (51) पुत्र सूबेदार और छोटू (20) पुत्र भजनलाल घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में में भर्ती कराया गया। यहां राधेश्याम ने दम तोड़ दिया।