{"_id":"59b3fda74f1c1bfc7f8b5672","slug":"191504968103-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में पास मालगाड़ी यूपी में हो गई फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में पास मालगाड़ी यूपी में हो गई फेल
Updated Sat, 09 Sep 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जिस मालगाड़ी के डिब्बे का गेट टूटकर गिर गया था उसे दिल्ली में कैरिज एंड वैगन के इंजीनियरों ने एक दम दुरुस्त बताया था। रिपोर्ट के बाद ही मालगाड़ी को आगे रवाना किया गया था, अब हड़कंप मचा है कि आखिर मथुरा पहुंचकर मालगाड़ी कैसे फेल हो गई। इस मामले में इंजीनियरों से जवाब मांगा गया है।
दो दिन पहले जिस मालगाड़ी के डिब्बे का गेट टूटकर ट्रैक पर गिरा था वह पंजाब से सामान लेकर बिलासपुर छत्तीसगढ़ जा रही थी। यह मालगाड़ी बुधवार देर रात को नई दिल्ली के रेलवे जंक्शन पर पहुंची थी। गुरुवार तड़के नई दिल्ली की कैरिज एंड वैगन शाखा के इंजीनियरों ने पूरी मालगाड़ी को चेक कर आगे जाने के लिए ओके रिपोर्ट दी थी। इसके बाद ही गुरुवार तड़के मालगाड़ी आगरा की ओर चली। मथुरा जंक्शन से गुजरने के बाद 11:15 बजे फरह के गांव महुअन के निकट मालगाड़ी के गेट की क्लेम्प की वेल्डिंग टूटकर अप लाइन पर गिर जाने से आगरा दिल्ली पैसेजर पलटने से बची थी।
इस मामले में संरक्षा शाखा के अधिकारियों की ओर से दिल्ली कैरिज एंड वैगन के इंजीनियरों को नोटिस दिया गया है। स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने बताया कि दिल्ली की कैरिज एंड वैगन शाखा के इंजीनियरों से जवाब मांगा गया है। उनसे पूछा जा रहा है कि जब उन्होंने ट्रेन को दिल्ली में चेक किया था तो यहां आकर अचानक उसका गेट कैसे टूट गया। माना जा रहा है कि इंजीनियरों ने घर बैठे बैठे ही ओके की रिपोर्ट लगा दी थी।