{"_id":"59b2a1db4f1c1bec7f8b5201","slug":"191504879067-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में एंबुलेंस के इंतजार में पड़ी तड़पती रही गर्भवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में एंबुलेंस के इंतजार में पड़ी तड़पती रही गर्भवती
Updated Fri, 08 Sep 2017 07:40 PM IST
विज्ञापन
Hospital
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैंटीगांव (मथुरा)। एक गर्भवती एंबुलेंस के इंतजार में तड़पती रही। घर वाले फोन पर फोन किए जा रहे थे मगर एंबुलेंस नहीं आई। तीन घंटे के बाद एंबुलेंस आई तब महिला को नौहझील के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सुरीर के गांव बैकुंठपुर निवासी निरंजन सिंह की पत्नी ममता देवी को शुक्रवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। परिवार वालों ने तत्काल 102 नंबर पर एंबुलेंस के लिए फोन किया। कुछ ही देर में एंबुलेंस गांव पहुंच गई और ममता को सुरीर के नव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई और भर्ती करा दिया। कुछ देर बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला को नौहझील स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाने की सलाह दी। डाक्टरों के कहने पर परिवार वालों ने नौहझील जाने के लिए 102 नंबर डॉयल किया लेकिन तीन घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई। इस दौरान गर्भवती महिला स्वास्थ्य केंद्र पर ही तड़पती रही। इसके बाद गाड़ी पहुंची तब जाकर महिला को नौहझील स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है।
एंबुलेंस समन्वयक योगेंद्र भदौरिया ने बताया गाड़ी की बुकिंग लखनऊ से होती है लेकिन जब कभी आसपास गाड़ी नहीं होती तो कॉल करने वाले को बता दिया जाता है कि आपको इतना इंतजार करना होगा। जब इन्होंने दुबारा कॉल किया था तो गाड़ी दूसरी कॉल पर चली गई थी। इस पर नौहझील स्वास्थ्य केंद्र से एंबुलेंस को भिजवाया गया था इसी के चलते विलंब हो गया होगा।