फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कमिश्नर की बैठक

पर्यटन विकास में तेजी लाएं: कमिश्नर

Wed, 16 Aug 2017 11:43 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
कमिश्नर की बैठक
आगरा। आगरा मंडल में चल रही पर्यटन योजना की समीक्षा के लिए कमिश्नर के राम मोहन राव ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटन विकास की योजनाओं में गति लाएं ताकि कार्य समय से पूरे हो सकें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास के लिए भारत सरकार और राज्य सरकार के सहयोग से कई योजनाएं चल रही हैं। इनमें आगरा में बटेश्वर महादेव मंदिरों की शृंखला का जीर्णोद्धार, फिरोजाबाद और मथुरा, गोवर्धन की योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने जनकपुरी महोत्सव के विकास कार्र्यों की जानकारी भी ली।
विज्ञापन


नगर निगम के मुख्य अभियंता तरुण कुमार शर्मा ने जनकपुरी की एक-एक सड़क का प्रेजेंटेशन दिया। मुख्य अभियंता के अनुसार, कमिश्नर ने फाइल अपने पास रख ली है। इसके बाद ताजगंज प्रोजेक्ट और ताजगंज के पास चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की। विकास प्राधिकरण के सचिव हरिराम ने बताया कि कमिश्नर ने 29 जुलाई को ताजगंज के विकास कार्यों की समीक्षा की थी। इसी की समीक्षा की। उन्होंने कार्य की गति तेज करने के निर्देश दिए। बैठक में मथुरा, फिरोजाबाद के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed