{"_id":"59875c924f1c1b671c8b45b6","slug":"191502043282-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को कार ने रौंदा, मां की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार को कार ने रौंदा, मां की मौत
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
शिकोहाबाद। बाइक सवार मां-बेटे को कार ने रौंद दिया। इससे मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने मुस्तफाबाद रोड जाम कर दिया। जाम आधे घंटे तक लगा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
जसराना थाना क्षेत्र के गांव पलिया कला निवासी राजवती (50) बेटे अतुल के साथ बाइक से मुस्तफाबाद रोड स्थित बिदरखा निवासी दामाद सुखवीर के घर ज रही थी। रविवार दोपहर डेढ़ बजे जैसे ही बिदरखा पहुंची। जैसे ही महिला बाइक से उतर कर खड़ी हुई। इसी बीच पीछे से आ रही कार ने महिला को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई।
लोगों ने कार का पीछा किया लेकिन चालक कार सहित फरार हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुस्तफाबाद मार्ग जाम कर दिया। हादसा और जाम की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम लगा रहे लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन लोग तैयार नहीं हुए। इसी दौरान बारिश हो गई। इससे लोग तितर-बितर हो गए। पुलिस ने मृतका के पुत्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।